बेलगाम रफ्तार:14 दिन में 28 सड़क दुर्घटनाओं में 12 ने गंवाई जान

Irresistible speed: 12 lost lives in 28 road accidents in 14 days
बेलगाम रफ्तार:14 दिन में 28 सड़क दुर्घटनाओं में 12 ने गंवाई जान
बेलगाम रफ्तार:14 दिन में 28 सड़क दुर्घटनाओं में 12 ने गंवाई जान


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। यातायात और परिवहन विभाग मिलकर जिले में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन कर रहा है। हर दिन लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। इसके बाद भी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश नहीं है। फरवरी माह के बीते 14 दिनों में 12 लोग इन बेलगाम रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से अपनी जान गंवा चुके है।
यातायात विभाग के मुताबिक बीते 14 दिनों में जिलेभर में 28 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इन हादसों में 12 लोगों की जान चली गई। वहीं 31 लोगों को गंभीर चोटें आई है। सड़क हादसों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो औसतन हर रोज दो गंभीर दुर्घटनाएं सामने आई है। सर्वाधिक दुर्घटनाएं चौरई, घाटपरासिया, सौंसर और नरसिंहपुर मार्ग पर हुए है। सड़क हादसों की मुख्य वजह वाहनों की तेज रफ्तार है।  
29 ब्लैक स्पॉट पर लगाए स्टापर-
पुलिस ने बताया कि जिले के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट और संवेदनशील मार्गों पर वाहनों की रफ्तार कम करने अस्थाई स्टापर  समेत अन्य उपाए किए गए है। सुरक्षा के इंतजाम के बाद इनमें से 21 ब्लॉक स्पॉट अभी तक सड़क हादसे नहीं हुए है। शेष 8 ब्लॉक स्पॉट में सामने आए हादसों की मुख्य वजह गाडिय़ों की तेज रफ्तार है।  
शहर के 146 डेंजर पाइंट में सुधार जरुरी-
यातायात विभाग ने शहर के 146 ऐसे पाइंट चिन्हित किए है जहां वाहनों की गतिनियंत्रण की आवश्यकता है। इन क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर, रोड मार्किंग आदि की जरुरत है। यातायात विभाग ने नगरनिगम और संबंधी सड़क एजेंसी से इस संबंध में पत्राचार किया है, लेकिन तक इनमें सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ है।  
तेज रफ्तार डंपर ने बच्चे को मारी टक्कर मौत-
चौरई थाना क्षेत्र के ग्राम खैरीखुर्द में शनिवार को एक सड़क हादसे को देख सभी के रौंगटे खड़े हो गए। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि खैरीखुर्द निवासी ढाई वर्षीय तैमूर उर्फ नादिर पिता कादिर खान शनिवार दोपहर को अपने घर के सामने खेल रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है।
सड़क दुर्घटनाओं की मुख्य वजह-
- वाहनों की तेज रफ्तार।
- शराब पीकर वाहन चलाना।
- वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल।
- शहर की सड़कों पर टूटे स्पीड ब्रेकर।
- चौक-चौराहों पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम न होना।
- मुख्य मार्ग से ग्रामीण सड़कों के जोड़ पर सुरक्षात्मक इंतजाम न होना।
- दुपहिया वाहन में हेलमेट और चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट न लगाना।
क्या कहते हैं अधिकारी-
- यातायात के नियमों की अव्हेलना और वाहनों की रफ्तार सड़क हादसों की मुख्य वजह है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने ब्लैक स्पॉट में लगातार सुधार व जागरुकता अभियान चलाए जा रहे है।
- सुदेश सिंह, डीएसपी, यातायात

Created On :   14 Feb 2021 5:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story