बेलगाम रफ्तार: तीन सड़क हादसों में तीन लोगों ने गंवाई जान, 6 घायल

Irresistible speed: Three people lost their lives in 6 road accidents, 6 injured
बेलगाम रफ्तार: तीन सड़क हादसों में तीन लोगों ने गंवाई जान, 6 घायल
बेलगाम रफ्तार: तीन सड़क हादसों में तीन लोगों ने गंवाई जान, 6 घायल


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। मोहखेड़ थाना क्षेत्र के बीसापुरकलां, धरमटेकड़ी चौकी के ग्राम बनगांव और अमरवाड़ा में हुए तीन सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई। तीनों सड़क दुर्घटनाएं वाहनों की बेलगाम रफ्तार की वजह से हुए है। बीसापुरकलां के एक शख्स को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बनगांव में तेज रफ्तार वाहन ने एक राहगीर को रौंद दिया। अमरवाड़ा में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं छह लोगों को चोटें आई है। तीनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत-
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम मोहखेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बीसापुरकलां में बाइक सवार 58 वर्षीय शेख सलीम पिता शेख शेरू मंसूरी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शेख सलीम को गंभीर चोटें आई थी। जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
अज्ञात वाहन ने राहगीर को रौंदा-
रविवार सुबह बनगांव के समीप सड़क पर एक शख्स का शव पड़ा मिला। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले है। मृतक के हुलिए और पहनावे से वह भिक्षा मांगकर जीवनयापन करने वाला लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, एक मृत, छह घायल-
अमरवाड़ा के ग्राम कासरपानी भुड़कुम मार्ग पर नदी के समीप शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में घायल एक युवक की मौत हो गई। वहीं छह लोगों को गंभीर चोटें आई है। एएसआई हल्के ङ्क्षसह ने बताया कि शनिवार को बाबई बेलपठार से साप्ताहिक बाजार करने ग्रामीण ट्रैक्टर से सोनपुर आ रहे थे। चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर भुड़कुम मार्ग पर पर  ट्रैक्टर पलटा दिया। हादसे में घायल बटकाखापा के झमझिरी निवासी 35 वर्षीय ब्रम्हलाल पिता संतलाल इनवाती की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं छह घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Created On :   28 Feb 2021 5:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story