छात्र को चूना लगाने वाले जामतारा के तीन साइबर ठग गिरफ्तार

Jamtaras three cyber thugs arrested for cheating Mumbai student
छात्र को चूना लगाने वाले जामतारा के तीन साइबर ठग गिरफ्तार
मुंबई छात्र को चूना लगाने वाले जामतारा के तीन साइबर ठग गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जानी मानी कुरियर कंपनी से मिलती जुलती वेबसाइट बनाकर मुंबई के एक 25 वर्षीय छात्र को 95 हजार का चूना लगाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को साइबर ठगी के लिए कुख्यात झारखंड के जामतारा से स्थानीय पुलिस की मदद से दबोचा गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सत्तार अंसारी, रियाज उस्मान अंसारी और नजीर मुस्लिम अंसारी है। आरोपियों को पकड़ने वाली नागपाडा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी जिस इलाके में रहते हैं वहां पक्की सड़क भी नहीं है। पुलिस की गाड़ी जैसे ही आरोपियों के ठिकाने तक पहुंची वे जंगल में भाग निकले। पुलिस की टीम ने पैदल पीछा कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। मामले में   कलाईवावन वेंटकेशन नाम के छात्र ने मुंबई की नागपाडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। वेंकटेशन ने मशहूर कुरियर कंपनी का नाम गूगल सर्च किया तो उन्हें जो वेबसाइट नजर आई उसे खोल दिया। वेंटकेशन को अंदाजा नहीं लगा कि कंपनी के नाम में थोड़ा सा बदलाव कर आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट बनाई है।

वेबसाइट पर मौजूद नंबर पर संपर्क करने पर आरोपियों ने वेंकटेशन को झांसा देकर उनके मोबाइल पर एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करा दिया। इसके बाद उन्हें पांच रुपए का भुगतान करने को कहा गया। आरोपियों ने वेंटकेशन को बताया कि अगर वे कुरियर जल्द चाहते हैं तो पांच रुपए का भुगतान करना ही होगा। वेंकटेशन ने भुगतान कर दिया लेकिन इसके बाद उनके खाते में मौजूद 95 हजार रुपए निकाल लिए गए। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उन्होंने देशभर के लोगों के साथ इसी तरह ठगी की है।   

 

Created On :   26 Feb 2023 9:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story