झारखंड की राज्यपाल ने देखी अजंता की गुफाएं

Jharkhand Governor sees Ajanta caves
झारखंड की राज्यपाल ने देखी अजंता की गुफाएं
झारखंड की राज्यपाल ने देखी अजंता की गुफाएं

डिजिटल डेस्क,फर्दापुर (महाराष्ट्र)। झारखंड की राज्यपाल दोप्रदी मुरमु रविवार को विश्व प्रसिद्ध अजंता की गुफा देखने पहुंची। राज्यपाल का स्वागत भारतीय पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ संवर्धन सहायक मनोज पवार ने किया। इस दौरान उनके साथ उनका परिवार भी था। गुफाओं की सुंदर पेंटिंगों ने राज्यपाल द्रोपदी मुरमु का मन मोह लिया। पुरातत्व विभाग के किशोर चलवादे ने विश्व प्रसिद्ध अजंता गुफा के पुरातन चित्र व शिल्पकला के बारे में राज्यपाल द्रोपदी मुरमु को जानकारी दी।

अजंता-एलोरा की गुफाएं
अजंता एलोरा की गुफाएं, सिर्फ चट्टानों को काटकर बनाई गयी आकृतियां हैं, जिनमें बौद्ध गुफा, मंदिर व मठ शामिल हैं। यह स्थान अजंता गांव के समीप, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी भारत में स्थित है। अंजता की गुफाओं का मुख्य आकर्षण भित्ति चित्रकारी है, अजंता की गुफाएं बौद्ध धर्म से प्रेरित हैं। यहां बौद्ध धर्म की करुणामय भावनाओं से भरी हुई शिल्‍पकला और चित्रकला दिखाई देती है।

Created On :   9 July 2017 5:15 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story