प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रमुख बने पत्रकार नवनाथ

Journalist Navnath became media chief of state BJP
प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रमुख बने पत्रकार नवनाथ
जिम्मेदारी प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रमुख बने पत्रकार नवनाथ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा के प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख पद पर नवनाथ बन की नियुक्ति की गई है। सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने यह घोषणा की है। पेशे से पत्रकार रहे नवनाथ ने रविवार को नागपुर में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बावनकुले की मौजूदगी में भाजपा में प्रवेश किया था। इसके बाद नवनाथ को प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नवनाथ को मीडिया क्षेत्र में काम करने का लंबा अनुभव है। मुझे विश्वास है कि उनके काम और अनुभव का फायदा भाजपा को मिलेगा। जबकि बावनकुले ने कहा कि नवनाथ के अनुभव का फायदा पार्टी की नीति और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने में होगा। उल्लेखनीय है किनवनाथ बीते 15 सालों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं। नवनाथ अपने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम कर चुके हैं।इसके पहले भाजपा के प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख पद पर विश्वास पाठककी नियुक्ति की गई थी। लेकिन पाठक को21 जून 2021 को इस पद से हटाकर प्रदेश भाजपा का प्रवक्ता नियुक्ति किया गया था। पाठक फिलहाल ऊर्जा व आर्थिक विषयों पर मीडिया के सामने पार्टी की भूमिका रखते हैं। 
 

Created On :   16 Jan 2023 9:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story