हत्या के पांचों आरोपयों को न्यायिक हिरासत

Judicial custody to the five accused of murder
हत्या के पांचों आरोपयों को न्यायिक हिरासत
यवतमाल हत्या के पांचों आरोपयों को न्यायिक हिरासत

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। तहसील के ग्राम घाटना निवासी अंकुश जाधव की हत्या मामले में वडगांव जंगल पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पाचों आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश करने पर न्यायाधीश ने न्यायिक हिरासत दी है। शुक्रवार 25 मार्च की रात अंकुश की इलाज के दौरान अस्पताल में ही मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही वड़गांव जंगल पुलिस ने उक्त पाचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उक्त सभी आरोपियों को एक दिन का पीसीआर दिया था। जिसके बाद रविवार को आरोपियों की पुलिस रिमान्ड खत्म हाेने से उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उक्त सभी आरोपियों का एमसीआर कर उन्हें कारागार में रवाना कर दिया है। पुराने विवाद के चलते यवतमाल तहसील के लोणी निवासी पांच लोगों ने 22 मार्च की देर रात अंकुश जाधव को खेत में जबरन जहर पिलाया था। जिसके बाद अंकुश को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल किया गया था। यहां उसकी उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के पिता िवजय जाधव (51) ने वड़गांव जंगल थाने में शिकायत दी थी। जिसमें लोणी निवासी आरोपी संजय चव्हाण(28), चेतन चव्हाण (25), चिंरजीव चव्हाण (20), रोशन चव्हाण(22), करण चव्हाण(20) ने मिलकर अंकुश को जान से मारने के प्रयास में जबरन जहरीली दवा पिलाने की बात कही थी। जिससे पुलिस ने उक्त आराेपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। 

Created On :   28 March 2022 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story