जुन्नारदेव विधायक कोरोना पॉजिटिव - सप्ताहभर से खराब थी तबीयत 

Junnardev MLA Corona positive - was ill for a week
जुन्नारदेव विधायक कोरोना पॉजिटिव - सप्ताहभर से खराब थी तबीयत 
जुन्नारदेव विधायक कोरोना पॉजिटिव - सप्ताहभर से खराब थी तबीयत 

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। कोरोना संक्रमितों की सूची में अब जुन्नारदेव विधायक भी शामिल हो गए है। वे भोपाल के बंसल अस्पताल में मंगलवार की रात भर्ती हुए थे। जबकि बुधवार दोपहर करीब दो बजे उनके कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। इसकी जानकारी खुद विधायक सुनील उईके ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से वे बीमार चल रहे थे। मंगलवार को उन्होंने जिला मुख्यालय में एक निजी क्लीनिक में इलाज कराया था। इसके बाद वे रात में ही भोपाल के लिए रवाना हो गए थे। वहां बंसल अस्पताल में भर्ती होकर बुधवार सुबह उनका स्वाव सेंपल टेस्ट के लिए लिया गया था। विधायक के पॉजिटिव आने पर उनके संपर्क में रहे लोगों में हड़कंप मच गया है। कहा जा रहा है कि उनके निजी स्टाफ सहित 15 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। खुद विधायक ने ट्यूट के जरिए यह अवगत कराया है कि वे पिछले सात आठ दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से क्वारेंटाइन थे। इस दौरान किसी से मुलाकात नहीं की। उनके अत्यंत निकट के लोग एहतियातन क्वारेंटाइन हो गए है। उन्होंने उनके संपर्क में आने वालों से क्वारेंटाइन होने और लक्षण समझ में आने पर जांच कराने की बात कही है।
सात दिन पहले परासिया के कार्यक्रम में शामिल हुए थे विधायक-
कोरोना संक्रमित पाए गए जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके 29 जुलाई को परासिया में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए थे। इसके साथ ही वे परासिया विधायक सोहन वाल्मिक के निवास पर आयोजित भोज में भी शामिल हुए थे। यहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को छोड़कर कांग्रेस के सभी विधायक मौजूद थे। यही नहीं सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को यूरिया की कमी को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था।
निजी क्लीनिक को किया सील-
एसडीएम अतुल सिंह ने बताया कि विधायक ने परासिया रोड स्थित जिस निजी क्लीनिक में इलाज कराया था। उस क्लीनिक को सील कर दिया गया है। इसी के साथ डॉक्टर और उनके स्टाफ को क्वारेंटाइन किया गया है। इसके अलावा विधायक की पिछले सात दिनों की कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है।
 

Created On :   6 Aug 2020 9:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story