कानिफनाथ महाराज यात्रा महोत्सव ने दिखा उत्साह

डिजिटल डेस्क, पारस। बालापुर तहसील के मनारखेड़ गांव में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कानिफनाथ महाराज यात्रा महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। नदी के तट पर स्थित कानिफनाथ महाराज के मंदिर में यात्रा महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया था। पारस से कुछ ही दूरी पर मनारखेड़ गांव में कानिफनाथ महाराज का मंदिर है। इस मंदिर में यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें दर्शन के लिए श्रध्दालुओं ने भीड़ की। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्रध्दालुओं ने महाप्रसाद का भी लाभ लिया। गांव के भगवान राघोजी लोड द्वारा शुरू की गई इस परंपरा को आज भी उनके भक्तों द्वारा बड़े श्रध्दा भाव के साथ निभाया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह 12 बजे गांव में से शोभायात्रा निकाली जाती है। जिसमें गांव के लोग बड़ी तादाद में शामिल होते है। बाद में यह शोभायात्रा कानिफनाथ महाराज मंदिर में जाती है और दूसरे दिन भी धार्मिक उत्सव और महाप्रसाद वितरण होता है।
Created On :   12 Feb 2023 3:24 PM IST