राम मंदिर और आरक्षण जैसे मुद्दों पर अपना संबोधन देंगे करणी सेना के अध्यक्ष 

Karni sena president addressed on Ram temple or reservation issue
राम मंदिर और आरक्षण जैसे मुद्दों पर अपना संबोधन देंगे करणी सेना के अध्यक्ष 
राम मंदिर और आरक्षण जैसे मुद्दों पर अपना संबोधन देंगे करणी सेना के अध्यक्ष 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। फिल्म पद्मावत के विरोध को लेकर चर्चाओं में रहे राजपूत संगठन करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह कलवी शनिवार को समाज प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। वे शहर में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात का प्रयास भी करेंगे। करणी सेना के जिला प्रमुख प्रमोद ठाकुर के अनुसार कलवी शुक्रवार की रात को ही नागपुर पहुंच जाएंगे। दोपहर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। शाम को वे वाड़ी क्षेत्र में करणी सेना के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

पद्मावत के विरोध के बाद करणी सेना स्वयं को गैर राजनीतिक संगठन बताते हुए विविध अवसर पर राजनीतिक चुनौतियां खड़ी करने का संकेत देती रही है। कलवी का कहना है कि उनका संगठन राजनेताओं को वोट की चोट का डर बताना चाहता है। इस बीच करणी सेना ने अयोध्या में मंदिर मामले को प्रमुखता से उठाया है। कलवी का कहना है कि अयोध्या में भगवान राम का जन्म किसी मंदिर में नहीं बल्कि राजमहल में हुआ होगा इसलिए राम जन्म स्थान पर भव्य महल बनाया जाना चाहिए।

राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण अयोध्या मंदिर मामले पर करणी सेना की यह भूमिका नागपुर से दोहरायी जायेगी। इसके अलावा आरक्षण के मामले पर भी करणी सेना बहस की मांग करती आयी है। करणी सेना का कहना है कि शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था की समीक्षा की सीमा की मांगों पर बहस होना चाहिए। अयोध्या मंदिर व अारक्षण मामले को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका बार बार सामने आती रही है। लिहाजा माना जा सकता है कि संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलकर करणी सेना के अध्यक्ष अपनी अगली किसी रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। 

Created On :   22 Jun 2018 7:15 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story