- बंगालः कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में पीएम मोदी की रैली आज
- अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन इस महीने के अंत में भारत का दौरा करेंगे: सूत्र
- UP: कोविड -19 को लेकर सीएम आवास पर आज समीक्षा बैठक करेंगे मुख्यमंत्री योगी
- कोरोना: पिछले 24 घंटे में देश में 18711 नए मामले, 100 लोगों की मौत- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
- पाकिस्तान के मुल्तान में हिंदू परिवार के पांच सदस्यों की हत्या
महाराष्ट्र में बदलाव जरूरी, केजरीवाल ने कहा- यदि जीत गए तो होगा दिल्ली जैसा विकास

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ब्रह्मपुरी में रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो पिछले 70 वर्ष में किसी सरकार ने नहीं किया वह सिर्फ दो वर्ष में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने कर दिखाया है, वे राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज मैदान में आयोजित प्रचार सभा में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा, वे महाराष्ट्र में भी बदलाव चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, अब तक महाराष्ट्र में सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों ने केवल अपना बैंक बैलेंस बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यदि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनावों में आप पार्टी को चुना जाता है, तो दिल्ली के विकास का मॉडल लागू किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सभी मोर्चों पर विकसित हो रही है, वहां भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन दिया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम प्रति माह 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, प्रति व्यक्ति 20,000 लीटर पानी प्रदान कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों की शिक्षा प्रणाली और मानक में सुधार किया गया है, वे अब निजी क्षेत्र द्वारा संचालित संस्थाओं की तुलना में काफी बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से महाराष्ट्र को भी बेहतर बनाया जाएगा।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।