- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- महाराष्ट्र के वाशिम और परभणी में...
महाराष्ट्र के वाशिम और परभणी में जल्द खुलेंगे केन्द्रीय विद्यालय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र सहित सात राज्यों में 13 नए केन्द्रीय विद्यालय (केवी) को खोलने की मंजूरी दे दी है। इनमें महाराष्ट्र के दो जनपथों वाशिम और परभणी में स्थापित होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की हुई बैठक में इसे मंजूरी प्रदान की गई। समिति ने केन्द्रीय विद्यालयों के साथ मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के एलोत में दूसरा जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी है। सरकार के अनुसार 13 नए केन्द्रीय विद्यालय खुलने से 13 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। वहीं एलोत में दूसरा जवाहर नवोदय विद्यालय खुलने से छठी से बारहवीं कक्षा के 560 अतिरिक्त विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
फिलहाल केन्द्रीय विद्यालय देश में 12 लाख से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय देश के विभिन्न भागों में लगभग 2.50 लाख छात्रों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
Created On :   1 Aug 2018 9:32 PM IST