खामगांव नप प्रभाग और पंस सर्कल निहाय आरक्षण ड्रा घोषित

Khamgaon NP Division and Pans Circle Nihai Reservation Draw Declared
खामगांव नप प्रभाग और पंस सर्कल निहाय आरक्षण ड्रा घोषित
चुनावी सरगर्मी खामगांव नप प्रभाग और पंस सर्कल निहाय आरक्षण ड्रा घोषित

डिजिटल डेस्क, खामगांव। बुलढाणा जिले में 13 पंचायत समिति तथा 9 नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर गुरूवार, 28 जुलाई को संर्कल एवं प्रभाग निहाय आरक्षण घोषित किया गया हैं। जिसमें कई दिग्गज एवं स्थानीय पुढारियों के सर्कल आरक्षित निकालने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया हैं तथा आरक्षण के कारण कईयों की लॉटरी लगने वाली हैं। मिनि मंत्रालय के तौर पर जिला परिषद एवं पंचायत समिति की और देखा जाता हैं। विगत चार माह पहले जिप एवं पंस सदस्यों का कार्यकाल खत्म हुआ हैं। जिस कारण जिले के 13 भी पंचायत समितियों का कामकाज प्रशासक के माध्यम से शुरू हैं। उसी तरह जिप पर भी प्रशासक ही नियुक्त हैं। ओबीसी आरक्षण के कारण पर यह चुनाव आगे ढकला गया। लेकिन अब ओबीसी आरक्षण आठवें आयोग के अनुसार देने का उच्च न्यायालय ने घोषित किया। जिस कारण जिप, पंस, नंप चुनाव के आरक्षण निकाले गए। इस आरक्षण में कईयों के वार्ड आरक्षित हुए। जिस के चलते कहीं खुशी तो कहीं गम ऐसी परिस्थिति निर्माण हुई हैं। 

नगर पालिका के 17 प्रभागों के आरक्षण

उसी तरह नगर पालिका चुनाव के आरक्षण भी घोषित किए गए। शहर के कुल 17 प्रभाग के आरक्षण घोषित किए गए। हर प्रभाग में दो तथा प्रभाग 17 में तीन उम्मीदवार रहेगें। प्रभाग एक – सर्वसाधारण महिला (अ), सर्वसाधारण (ब), प्रभाग दो – ओबीसी महिला (अ), सर्वसाधारण (ब), प्रभाग तीन- अनुसूचित  जाति महिला (अ), सर्वसाधारण (ब), प्रभाग चार – ओबीसी महिला (अ), सर्वसाधारण (ब), प्रभाग पाच – ओबीसी  (अ), सर्वसाधारण महिला (ब), प्रभाग छह – सर्वसाधारण महिला(अ), सर्वसाधारण (ब), प्रभाग सात – अनुसूचित जाति (अ), सर्वसाधारण महिला(ब), प्रभाग आठ – ओबीसी महिला(अ), सर्वसाधारण (ब), प्रभाग नौ – ओबीसी  (अ), सर्वसाधारण महिला(ब), प्रभाग दस – ओबीसी (अ), सर्वसाधारण महिला (ब), प्रभाग – ११ ओबीसी महिला(अ), सर्वसाधारण (ब), प्रभाग १२- सर्वसाधारण महिला (अ), सर्वसाधारण (ब), प्रभाग १३ – ओबीसी (अ), सर्वसाधारण महिला (ब), प्रभाग – १४ सर्वसाधारण महिला(अ), सर्वसाधारण (ब), प्रभाग १५ – अनुसूचित जाति महिला (अ), सर्वसाधारण (ब), प्रभाग १६ – अनुसूचित  जाति (अ),  सर्वसाधारण महिला (ब), प्रभाग १७ - ओबीसी महिला (अ), सर्वसाधारण महिला (ब), सर्वसाधारण (क) ऐसा आरक्षण घोषित हुआ हैं। नगर पालिका प्रभाग निहाय आरक्षण उपविभागीय अधिकारी राजेंद्र जाधव एवं मुख्याधिकारी मनोहर अकोटकर की उपस्थिति में निकाला गया। तो खामगांव पंस के आरक्षण तहसीलदार पाटोले एवं गुटविकास अधिकारी राजपुत के उपस्थिति में घोषित किया गया।

पंस सर्कल निहाय आरक्षण

खामगांव पंचायत समिति सर्कल निहाय आरक्षण में वाडी – सर्वसाधारण महिला, सुटाला बु – सर्वसाधारण, घाटपुरी – सर्वसाधारण, सजनपुरी – सर्वसाधारण महिला, पलशी बु – सर्वसाधारण, हिंगणा कारेगांव – अनुसूचित जाति महिला, हिवरखेड–अनुसुचित जाति महिला, अंत्रज – सर्वसाधारण महिला, पिं. राजा – ओबीसी महिला, जलका भडंग – ओबीसी महिला, कुंबेफल – अनुसूचित जाति जनजाति महिला, भालेगांव – अनुसूचित जाति, गणेशपुर – सर्वसाधारण, अटाली – ओबीसी, लाखनवाडा बु – ओबीसी, शिर्ला नेमाने – सर्वसाधारण ऐसे आरक्षण निकला हैं।

Created On :   29 July 2022 5:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story