खोड़े को न्यायालयीन जेल, भोयर की कल पेशी
By - Bhaskar Hindi |9 April 2023 12:52 PM GMT
नागपुर खोड़े को न्यायालयीन जेल, भोयर की कल पेशी
डिजिटल डेस्क, नागपुर। आरटीओ अधिकारी से 25 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार आरोपी दिलीप खोड़े को एमसीआर के तहत जेल भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड की मियाद पूरी होने पर दिलीप खोड़े को शनिवार को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उसे न्यायालयीन कैद में भेज दिया। दूसरी ओर दिलीप खोड़े के साथी शेखर भोयर को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा उसकी रिमांड बढ़ाने की मांग की जा सकती है।
Created On :   9 April 2023 12:49 PM GMT
Next Story