बच्चे के अपहरण का प्रयास, उप्र का युवक गिरफ्तार 

Kidnapping attempt, UP youth arrested
बच्चे के अपहरण का प्रयास, उप्र का युवक गिरफ्तार 
वर्धा बच्चे के अपहरण का प्रयास, उप्र का युवक गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, वर्धा। दयालनगर परिसर से सोमवार शाम ट्यूशन जाते समय एक व्यक्ति ने छोटे बच्चे का अपहरण करने का प्रयास किया। लेकिन नागरिकों की सतर्कता से उसे पकड़ लिया गया। आरोपी का नाम उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गहला सतराव निवासी सूरज तारकेश्वर गुप्ता (28) बताया जाता है। जानकारी के अनुसार दयाल नगर निवासी जिया पंकज पंजवानी (32) के 4 वर्षीय पुत्र अनमोल पंकज पंजवानी सेंट एंथोनी स्कूल में पढ़ाई करता है। वह  सोमवार शाम साढ़े 5 बजे घर से टयूशन जाने को निकला।अनमोल को ट्यूशन जाते समय रास्ते में एक व्यक्ति अनमोल को गोद में उठाकर ले जा रहा था। रास्ते में खड़ी अनमोल की मां को संदेह हुआ। उसी मार्ग से जा रहे व्यक्ति अमित अगले को भी संदेह हुआ तो उसने उस व्यक्ति को रोका। इस बीच बच्चे की मां ने चिल्लाना शुरू किया। दयाल नगर परिसर के अनिल पंजवानी,आकाश दुबलानी,कपिल पंजवानी ने शोर मचाया तो आरोपी ने अनमोल को छोड़ दिया। दयाल नगर परिसर ने लोगों ने व्यक्ति को पकड़ कर वर्धा शहर पुलिस के हवाले कर दिया।

युवक पर हमला 

जिले के देवली पुलिस थानांतर्गत आरोपी सागर शेखर सहारे ने मानव म्हैसकर नामक युवक पर चाकू से हमला किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को युवक आंबेडकर नगर, देवली निवासी मानव आतिष म्हैसकर अपने घर जा रहा था। तो आरोपी सागर सहारे निवासी मिरननाथ ले आउट देवली ने मानव को रुकाकर उसकी दादी ने पानी के कैन व बिछायत के पैसे मुझे क्यों मांगे इस कारण को लेकर विवाद किया और चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त मामला रविवार को सामने आया।  आगे की जांच देवली पुलिस कर रही है।

Created On :   21 Feb 2023 6:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story