जानिए, नागपुर में क्या है मौसम का हाल- कैसा रहा आज और कल

Know, How is the weather in Nagpur - today and tomorrow
जानिए, नागपुर में क्या है मौसम का हाल- कैसा रहा आज और कल
जानिए, नागपुर में क्या है मौसम का हाल- कैसा रहा आज और कल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मौसम खुलने की वजह से दिन और रात के तापमान में अंतर अधिक बढ़ गया है। तापमान में ज्यादा अंतर होने से रात में ठंडी जैसा माहौल रहता है और दिन में धूप चुभ रही है। फिलहाल दिन और रात का अंतर कम होने वाला नहीं है और दिन में सूर्यदेव छकाने वाले है। रात का तापमान कम होने की वजह से दिन में धूप से असहज होना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तामपान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के कारण अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने से न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है। इन दिनों मौसम में 20 डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकता है।

मार्च में घटेगा तापमान का अंतर

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में जो तापमान है फिलहाल ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। मार्च में गर्मी बड़ेगी ऐसे समय में अधिमतम - न्यूनतम तापमान में अंतर कम होगा लेकिन फरवरी माह में स्थिति ऐसी ही दिखाई पड़ रही है।

Created On :   14 Feb 2020 4:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story