बदला गया जांच अधिकारी, पुलिस निरीक्षक मिलिंद तायडे काे सौंपा प्रकरण

Kolara murder case: Investigating officer changed, case handed over to Police Inspector Milind Tayde
बदला गया जांच अधिकारी, पुलिस निरीक्षक मिलिंद तायडे काे सौंपा प्रकरण
कोलारा हत्याकांड बदला गया जांच अधिकारी, पुलिस निरीक्षक मिलिंद तायडे काे सौंपा प्रकरण

डिजिटल डेस्क, लाखनी (भंडारा) पालांदुर पुलिस थाना सीमा के कोलारा में कुल्हाड़ी से हमला कर भाई ने ही भाई की निर्मम हत्या करने की घटना 7 दिसंबर 2022 को सुबह सामने आई थी। इस घटना की जांच पालांदुर के थानेदार सहायक पुलिस निरीक्षक वीरसेन चाहांदे कर रहे थे। परंतु पीड़ित परिवार द्वारा जिस तरह शिकायत दी वैसे दर्ज नहीं की गई। 

इस प्रकरण में आरोपी एक से अधिक होने का आरोप किया गया था।  इस लिए जांच संबंध मृतक के परिजनों में संदेह निर्माण होकर पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी के पास मृतक की पत्नी पुष्पा प्रभाकर भोयर ने शिकायत करने पर लाखनी के पुलिस निरीक्षक मिलिंद तायडे को कोलारा हत्याकांड की जांच सौंपी है। 

ज्ञात हो कि पालांदुर पुलिस थाना अंतर्गत कोलारा खेत परिसर में लहूलुहान शव मिलने की घटना 7 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे के दौरान सामने आई थी। इसकी जानकारी मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक वीरसेन चाहांदे, पुलिस उपनिरीक्षक श्यामरव चाचेरे, सहायक फौजदार ओमप्रकाश केवट, पुलिस सिपाई नावेद पठाण ने घटनास्थलपर पहुंचकर घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को देने पर पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे तथा साकोली के उपविभागीय पुलिस अधिकारी विजय डोलस ने घटनास्थल का जायजा लिया। थानेदार वीरसेन चहांदे को जांच संबंध मार्गदर्शक सूचना व श्वान पथक को बुलाने के आदेश दिए। श्वान पथक ने मार्ग निकालकर सुरेश उदाराम भोयर व कमलेश सुरेश भोयर को संदेह के चलते हिरासत में लिया। घटना सुबह की होकर भी शाम तक अपराध दर्ज नहीं किया गया। शिकायत के अनुसार पालांदुर पुलिस ने शिकायत नहीं लिखी। शिकायतकर्ता को एफआईआर कॉपी नहीं दी गई। इस लिए मृतक के परिजनों में संदेह निर्माण होकर पुलिस व्दारा आरोपियों को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया। पीड़ित परिवार द्वारा कार्रवाई की मांग करने से सहायक पुलिस निरीक्षक वीरसेन चाहांदे से जांच निकालकर लाखनी के पुलिस निरीक्षक मिलिंद तायडे के पास कोलारा हत्या मामले की जांच सौंपी गई है।

Created On :   16 Jan 2023 7:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story