- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- कोविड-19 : महाराष्ट्र में संक्रमण...
कोविड-19 : महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों की संख्या 101 हुई

By - Bhaskar Hindi |24 March 2020 12:05 PM IST
कोविड-19 : महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों की संख्या 101 हुई
हाईलाइट
- कोविड-19 : महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों की संख्या 101 हुई
डिजिटल डेस्क,मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 101 पर पहुंच गए हैं। सोमवार रात को 4 नए मामले आने के बाद यह आंकड़ा 100 के पार हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि इन नए मामलों में तीन पुणे के हैं और एक सातारा का है। इन लोगों ने पेरू, यूएई और सऊदी अरब की यात्रा की थी।
अब तक महाराष्ट्र में कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसमें एक 68 वर्षीय फिलीपींस के नागरिक और दो अन्य 63-63 वर्षीय लोग शामिल थे।
Created On :   24 March 2020 11:30 AM IST
Next Story