15 करोड़ की लागत से नाशिक में बनेगा कृषि भवन 

Krishi Bhawan to be built in Nashik at a cost of 15 crores
15 करोड़ की लागत से नाशिक में बनेगा कृषि भवन 
मंजूरी 15 करोड़ की लागत से नाशिक में बनेगा कृषि भवन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने नाशिक में कृषि भवन इमारत के निर्माण कार्य के लिए प्रशासनिक मंजूरी दी है। कृषि भवन के निर्माण कार्य पर 14 करोड़ 99 लाख 70 हजार रुपए खर्च होने का अनुमान है। सोमवार को राज्य के कृषि विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक नाशिक में गडकरी चौक के शिंगाडा तलाब स्थित कृषि विभाग की 7203.90 वर्ग मीटर जमीन पर कृषि भवन का निर्माण होगा। यहां पर कृषि विभाग की विभिन्न कार्यालय और प्रयोगशाला के लिए इमारत बनाई जाएगी। प्रस्तावित इमारत में नाशिक विभाग के विभागीय कृषि सहनिदेशक, तहसील कृषि अधिकारी, अन्न प्रक्रिया निदेशालय का कार्यालय, मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, खाद नियंत्रण प्रयोगशाला समेत अन्य कार्यालय होंगे। कृषि भवन का निर्माण इसी आर्थिक वर्ष 2021-22 से शुरू होगा। कृषि भवन बनाने के लिए आर्थिक वर्ष 2021-22 में 3 करोड़, साल 2022-23 में 3 करोड़, साल 2023-24 में 3 करोड़, साल 2024-25 में 3 करोड़, साल 2025-26 में 2 करोड़ 99 लाख 70 हजार रुपए खर्च होंगे। सरकार का कहना है कि कृषि विभाग के नाशिक मुख्यालय के विभिन्न कार्यालय अलग-अलग स्थलों पर हैं। यह सभी कार्यालय एक जगह करने के लिए सुसज्ज इमारत की आवश्यकता है। कृषि विभाग का विभिन्न जगहों पर कार्यालय प्रशासनिक और किसानों की दृष्टि से सुविधा जनक नहीं है। इसके अलावा किराए की जगह पर कार्यालय होने के चलते बड़े पैमाने पर किराया पर छर्च होगा। कृषि विभाग के माध्यम से अलग-अलग उपक्रम चलाए जाते हैं। इसलिए एक छत के नीचे अत्याधुनिक कृषि भवन संकुल का निर्माण की आवश्यकता को देखते हुए यह मंजूरी दी गई है। 

 

Created On :   15 Nov 2021 3:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story