- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- बाघ के हमले में मजदूर की मौत
बाघ के हमले में मजदूर की मौत

By - Bhaskar Hindi |16 May 2022 3:11 PM IST
चंद्रपुर बाघ के हमले में मजदूर की मौत
डि़जिटल डेस्क, चंद्रपुर। जिले की मूल तहसील के सोमनाथ परिसर में बाघ के हमले में एक खेतिहर मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम खुशाल गोविंदा सोनूले (54) है। खुशाल रविवार 10 मई की सुबह तेंदूपत्ता बिन कर लौट रहा था, तभी सोमनाथ परिसर में घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह उसका शव मिला।
Created On :   16 May 2022 8:41 PM IST
Next Story