बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों के तबादले, रवींद्र कदम नागपुर के नए सह पुलिस आयुक्त 

Large-scale IPS officers transferred, Ravindra Kadam, the new Co-Commissioner of Nagpur
बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों के तबादले, रवींद्र कदम नागपुर के नए सह पुलिस आयुक्त 
बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों के तबादले, रवींद्र कदम नागपुर के नए सह पुलिस आयुक्त 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य सरकार ने शुक्रवार की रात बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें से कुछ को पदोन्नति भी मिली है। रवींद्र कदम को नागपुर शहर का सह पुलिस आयुक्त बनाया गया है। जबकि इस पद पर अब तक कार्यरत शिवाजी बोड़खे को पुणे का सह पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

बता दें कि कदम पूर्व में लंबे समय तक नागपुर में कार्य कर चुके हैं। डीसीपी बीजी गायकर को नागपुर में पदोन्नत कर अपर पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) के तौर पर भेजा गया है। नागपुर सीआईडी के एबी रोकडे को पदोन्नत कर भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

नागपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शैलेष बलकवडे का गड़चिरोली तबादला किया गया है। वहीं बलकवडे के स्थान पर नागपुर के ही उपायुक्त राकेश ओला को भेजा गया है। नागपुर के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय को परभणी, डीसीपी स्मार्तना पाटील व डीसीपी सुहास बावचे को पुणे भेजा गया है। जबकि अमरावती के एसपी पंडित चिन्मय, मालेगांव के एसपी हर्ष ए पोद्धार, वसई-पालघर के उपायुक्त राज तिलक का नागपुर तबादला किया गया है। इसके अलावा राज्य गुप्तचर वार्ता के एसपी विवेक मासाल को भी नागपुर भेजा गया है। वहीं डॉ. संदीप भाजीभाकरे को पदोन्नत कर नागपुर सीआईडी में भेजा गया है। 

पुलिस आयुक्त डॉ. व्यंकटेशम का भी तबादला
सूत्रों के मुताबिक, नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. के व्यंकटेशम का भी तबादला होने की जानकारी है। सूत्रों की मानें तो उनके स्थान पर अतिरिक्त पुलिस महासंचालक (कारागृह) भूषण कुमार उपाध्याय को नागपुर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

Created On :   28 July 2018 9:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story