- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- देर रात म्हाड़ा की परीक्षा रद्द शहर...
देर रात म्हाड़ा की परीक्षा रद्द शहर में जगह-जगह प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। देर रात म्हाड़ा की परीक्षा रद्द करने के चलते जगह-जगह निषेध प्रदर्शन किया गया। भाजयुमो ने गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड का निषेध किया। महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाड़ा) की नौकरी भर्ती के लिए 565 जगह निकली थी। इसके लिए 6 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया। 12, 15, 19 व 20 दिसंबर को दो सत्र में परीक्षा तय की गई। रविवार 12 दिसंबर को सुबह के सत्र में कार्यकारी अभियंता (स्थािपत्यक), उप अभियंता (स्थावपत्यख), सहायक अभियंता (स्थापत्या) और सहायक विधि सलाहकार व दोपहर के सत्र में कनिष्ठ अभियंता के पद की परीक्षा थी। इसके लिए 1 लाख 60 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया। परीक्षा की पहली रात को विभाग के मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। पहले ही बेरोजगारी से परेशान विद्यार्थियों को परीक्षा देने के पूर्व ही निराशा का सामना गृहनिर्माण विभाग के मंत्री के निर्णय से करना पड़ा। देर रात म्हाड़ा की परीक्षा रद्द करने का तुगलकी फैसला निंदनीय होने की बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर जिलाध्यक्ष विशाल निंबालकर ने कही। इसके विरोध में पूर्व वित्तमंत्री व विधायक सुधीर मुनगंटीवार के मार्गदर्शन में आंदोलन किया गया। आंदोलन के बाद निवासी जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। मंत्री आव्हाड ने इस्तीफा देने की मांग की। इसके पहले भी अलग-अलग परीक्षा रद्द व आगे बढ़ाई गई। यह महाविकास आघाडी सरकार की असफलता होने की बात कही गई। इस अवसर पर प्रज्वलंत कडू, सुनील डोंगरे, प्रमोद क्षीरसागर, गणेश रामगुंडावार, संजय पटले, यश बागडे, संयोजक सचिन यामावार, सतीश तायडे, राहुल पाल, कृष्णा चंदावार, मनीष पिपरे, अखिलेश रोहीदास, प्रवीण उरकुडे, सचिन गौरकार, अभय वाघ, रोहन चालेकर, श्रीकांत जोगी, मनोज उगेमुगे, मनोज पोतराजे, अवी वांढरे, अक्षय शेंडे, सत्येम गाणार, नंदकिशोर बगुलकर, स्नेहीत लांजेवार, प्रणय डंबारे, मयूर चहारे, विपीन निंबालकर, युवती प्रमुख जयश्री आत्राम, हेमंत सिंघवी, सचिन गौरकार, दीपक हूड, पवन ढवले आदि उपस्थित थे।
एबीवीपी ने भी किया प्रदर्शन
परीक्षा रद्द करने को लेकर सोमवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शहर के गंजवार्ड चौक में प्रदर्शन किया गया। इस समय विविध निषेध प्रदर्शन किया गया। सोमवार को कस्तूरबा मार्ग पर ठाकरे सरकार व जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। लापरवाह मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की गई। इस समय एबीवीपी के वैदेही मुडपल्लीवर , प्रियंका चिताड़े , पीयूष बनकर , शैलेश दिंन्डेवार , कमलेश सहारे , केतन भोपरे , भाग्यश्री नागापूरे , रितिक वाघदरे , अभ्युदय सिंह , अमित पटले , शक्ति केराम आदि उपस्थित थे।
Created On :   14 Dec 2021 7:13 PM IST