विधान परिषद प्रश्नोत्तर : कोस्टल रोड से रोक सकेंगे सुनामी - मुख्यमंत्री

Legislative council : Coastal road can be stopped Tsunami - CM
विधान परिषद प्रश्नोत्तर : कोस्टल रोड से रोक सकेंगे सुनामी - मुख्यमंत्री
विधान परिषद प्रश्नोत्तर : कोस्टल रोड से रोक सकेंगे सुनामी - मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोस्टल रोड से सुनामी और तूफान को रोका जा सकता है। विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी। बुधवार को मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि मुंबई में निर्माणाधीन कोस्टल रोड से सुनामी और तुफान और ज्यादा लहर आने पर उसे रोका जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीदरलैंड के प्रधानमंत्री ने भारत दौरे के समय प्रेजेंटेशन में यह जानकारी दी थी। उस समय कोस्टल रोड परियोजना शुरू नहीं हुई थी। प्रश्नकाल के दौरान सदन में कांग्रेस के सदस्य अनंत गाडगिल ने कोस्टल रोड परियोजना को लेकर सवाल पूछा था। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं से जुड़े मामले अदालत में जाने पर उसकी सुनवाई समयबद्ध तरीके से पूरा करने के संबंध में प्रदेश सरकार कानून बनाने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालत के अधिकार को बाधा पहुंचाए बिना इससे जुड़ा कानून बनाया जा सकता है क्या? इस बारे में विधि व न्याय विभाग के जरिए अध्ययन कराया जाएगा। प्रश्नकाल में राष्ट्रवादी कांग्रेस के सदस्य राहुल नार्वेकर ने इससे संबंधित कानून बनाने की मांग की थी।   

फर्जी तरीके से नहीं बेच सकेंगे ट्रस्ट की जमीन

प्रदेश में बिना अनुमति के फर्जी तरीके से ट्रस्ट की जमीन अब नहीं बेची जा सकेगी। राज्य में एक करोड़ से अधिक संपत्ति वाले ट्रस्ट की संपत्ति को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा।बुधवार को विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रस्ट की संपत्ति बेचने की अनुमति चैरिटी कमिश्नर ने दी है अथवा नहीं, इस बारे में ऑनलाइन जानकारी मिल सकेगी। सदन में प्रश्नकाल के दौरान शेकाप के सदस्य जयंत पाटील ने इस संबंध में सवाल पूछा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 10 प्रतिशत ट्रस्ट के पास एक करोड़ से ज्यादा संपत्ति है। इसको डिजिटल प्लेटफार्म पर लाया जाएगा। इससे फर्जी तरीके से जमीन बेचने और बिना अनुमति के जमीन बेचने की जानकारी तत्काल मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल ट्रस्ट की जमीन से जुड़ी जानकारी रजिस्टर में रखी जाती है लेकिन दस साल बाद जानकारी मिलने पर पता चलता है कि ट्रस्ट की जमीन बेची जा चुकी है। 

अकोला के शिवणी से उड़ेंगे छोटे विमान

अकोला के शिवणी हवाई अड्डे से 42 सीटों वाली विमानसेवा शुरू करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से मंजूरी के लिए प्रयास किया जा रहा है। विधान परिषद में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि हवाई अड्डे की मौजूदा 1400 मीटर लंबी हवाई पट्टी के विस्तार के लिए निजी जमीन की आवश्यकता है। शिवसेना के सदस्य गोपीनाथ बाजोरिया ने इस संबंध में सवाल पूछा था। 

नागपुर में मुफ्त मिलती है अंतिम संस्कार की सुविधा

नागपुर के अंबाझरी घाट को छोड़कर शहर के बाकी सभी शमशान घाट पर आम नागरिकों को अंतिम संस्कार की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती है। इस बारे में नागपुर महानगर पालिका ने नीतिगत फैसला लिया है। इससे पहले विधायक, सांसद और नगरसेवकों के प्रमाणपत्र के आधार पर जनता को बिनामुल्य अंतिम संस्कार की सुविधा थी। विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। राष्ट्रवादी कांग्रेस के सदस्य प्रकाश गजभिये ने इस संबंध में सवाल पूछा था। 
 

Created On :   19 Jun 2019 5:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story