पुराने तालाब में मृत मिला तेंदुआ, शिकार का संदेह

Leopard found dead in old pond, suspected of hunting
पुराने तालाब में मृत मिला तेंदुआ, शिकार का संदेह
पुराने तालाब में मृत मिला तेंदुआ, शिकार का संदेह

डिजिटल डेस्क , नागपुर ।  बुटीबोरी के पास एक गांव के तालाब में मिले तेंदुए के शव ने वन विभाग में खलबली मचा दी है। बाघ की प्राकृतिक मौत न होकर शिकार किए जाने का संदेह है। जहर देकर या विद्युत तारों के संपर्क में आने से तेंदुए की मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि, अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आना बाकी है, जिसके बाद घटना के तथ्य सामने आएंगे। फिलहाल वन विभाग की टीम परिसर में सर्च अभियान चला रही है। मंगलवार को डॉग स्क्वॉड की मदद ली जाएगी। 

पानी में जहर मिलाने का संदेह
इसके अलावा किसी ने खेत में होने वाले नुकसान से बचने के लिए वन्यजीवों को मारने के लिए जहर मिलाकर पानी या खाना रखा हो सकता है, जिसे खाकर भी तेंदुआ मर सकता है। हालांकि, अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। दोनों रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में खुलासा होने की उम्मीद की जा रही है।

तालाब में खुद नहीं आ सकता था तेंदुआ
शनिवार की शाम को बुटीबोरी वन परिक्षेत्र में आने वाले आमघाट के एक पुराने तालाब में गांव वालों को एक वयस्क तेंदुआ औंधे मुंह पड़ा पानी में दिखाई दिया। तेंदुए की मौत हो चुकी थी। तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। नागपुर मुख्य कार्यालय को भी इसकी जानकारी दी गई। तालाब इस तरह बना है कि, यहां तेंदुआ खुद आकर गिरने की संभावना काफी कम है। ऐसे में किसी ने पहले से मरे हुए तेंदुए को यहां लाकर डालने की आशंका भी हो रही है। बताया गया कि, आस-पास में वन्यजीवों का शिकार होता रहता है। शाकाहारी वन्यजीवों का शिकार विद्युत तारों के माध्यम से किया जा सकता है। आशंका है कि, किसी ने लगाए तारों में तेंदुए की मौत हो सकती है।

Created On :   28 Jan 2020 6:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story