5 घंटे बाद पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Leopard imprisoned in cage after 5 hours
  5 घंटे बाद पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
चंद्रपुर   5 घंटे बाद पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर. जिले की सावली तहसील के पाथरी गांव के एक घर में घुसे तेंदुए को वनविभाग ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद किया। बता दें कि पाथरी गांव जंगल से घिरा हुआ है, जिससे परिसर में हिंसक वन्यजीवों का विचरण रहता है। इस बीच तेंदुआ शिकार की तलाश में गांव आ गया। लेकिन लोगों को देखते ही सुरक्षा दीवार लांघकर एक घर में घुस गया। वनविभाग को सूचना मिलते ही 5 घंटे बाद तेंदुए को पकड़ा गया। घटना गुरुवार की सुबह 7 बजे की है। 

 

Created On :   30 Jun 2022 9:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story