सांप को मारने गन्ना खेत में लगा दी आग, जलकर मर गए तेंदुए के पांच शावक

leopards Five cubs died due to fire, burns sugarcane field to killed snake
सांप को मारने गन्ना खेत में लगा दी आग, जलकर मर गए तेंदुए के पांच शावक
सांप को मारने गन्ना खेत में लगा दी आग, जलकर मर गए तेंदुए के पांच शावक

डिजिटल डेस्क, पुणे। खेत में दिखे सांप को मारने के लिए गन्ने की फसल को लगाई गई आग में तेंदुए के पांच शावको की झुलसकर मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना आंबेगांव तहसील स्थित अवसरी गांव में हुई। जानकारी के अनुसार आंबेगांव तहसील के इस गांव में रहने वाले गुणगे शेटेमला के खेल में गन्ना कटाई का काम चल रहा था। उस समय किसानों को खेत में सांप दिखाई दिया। सांप जिस दिशा में गया, उस हिस्से के गन्ने को आग लगा दी गई। इस दौरान तेंदुए के पांच शावरों की झुलसकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वनविभाग के अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुए के शावकों का जन्म 15 से 20 दिनों पहले ही हुआ होगा। अधिकारियों ने अंदेशा जताया कि तेंदुआ शावकों को ढूंढते समय हमला भी कर सकता है। 

Created On :   3 April 2019 3:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story