पेंच नेशनल पार्क में बाघिन के साथ दिखे नन्हे शावक, पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद

Little cubs seen with tigress in Pench National Park, tourists imprisoned in camera
पेंच नेशनल पार्क में बाघिन के साथ दिखे नन्हे शावक, पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद
पेंच नेशनल पार्क में बाघिन के साथ दिखे नन्हे शावक, पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद


डिजिटल डेस्क सिवनी। पेंच टाइगर रिजर्व की पाटदेव वाली बाघिन (पीएन 4) ने पांच शावकों को जन्म दिया है। मांद से बाहर निकलने के बाद शावक अपनी मां के साथ इधर - उधर घूमते नजर आए तो पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। पार्क प्रबंधन भी उत्साहित है जहां एक साथ पांच शावक जन्मे हैं। हालांकि इसमें एक शावक कमजोर है। इसके लिए उसकी मॉनिटिरिंग भी शुुरू कर दी गई है। ज्ञात हो कि इसके पहले कॉलरवाली बाघिन ने वर्ष 2010 में पांच शावक जन्मे  थे। हालांकि उसने अब तक 29 शावकों को जन्म दे दिया है।
पहले दस शावक जन्म-जानकारी के अनुसार पीएन 4 ने पहले दस शावक जन्म  दे चुकी है। चौथी बार उसने पांच शावक  जन्मे। बाघिन की उम्र करीब 10 साल है। फिलहाल वह पार्क के कोर एरिया में पर्यटकों को नजर आने लगी है। हालांकि शावक दो माह के हैं ऐसे में इसमें कितने नर और कितने मादा हैं इसका पता नहीं चल पा रहा है।
अब हुए 25 शावक-इन शावकों की संख्या के साथ ही पार्क में शावकों की संख्या करीब 25 पहुंच गई है। दो साल तक के उम्र को शावक माना जाता है। इसी उम्र  तक शावक अपनी मां के साथ रहते हैं और बाद में दूसरा ठिकाना बना लेते हैं। ज्ञात हो कि इसके पहले पार्क में एक बाघिन ने दो शावकों को जन्मा था।
इनका कहना है
पाटदेव वाली बाघिन ने पांच शावकों को जन्म दिया है। इसमे से एक शावक कमजोर है। शावक करीब दो माह के हो चुके हैं।
विक्रमसिंह परिहार, फील्ड डायरेक्टर,
पेंच टाइगर रिजर्व

 

 

Created On :   7 Feb 2021 5:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story