फूलों से सजाए श्री विठ्ठल रुक्मिणी भगवान के मंदिर, भक्तों का लगा तांता

डिजिटल डेस्क, बीड। श्री विठ्ठल रुक्मिणी भगवान के मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया। भगवान को जलाभिषेक कर पुजन किया गया। दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़ देखते ही बन रही थी। आषाढ़ी एकादशी पर्व का बहुत महत्व रखता है। आषाढ़ी एकादशी पर्व पर व्रत रखा जाता है। विधी विधान से पूजा अर्चना होती है।
भक्तों ने आषाढ़ी एकादशी व्रत रखा
शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि आषाढी एकादशी का व्रत करने वाले मनुष्य को भगवान विष्णु और श्री विठ्ठल रूक्मिणी भगवान की खास कृपा होती है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। घर धन-धान्य से भरजाता है. परिवार में क्लेश बंद होता है। आर्थिक और सामाजिक उन्नति होती है। इसलिए आषाढ़ी एकादशी का व्रत रखकर विधि विधान से पूजा होती है।
विभिन्न मंदिरों में फूलों की सजावट
माजलगांव सहित तहसिल के विभिन्न विठ्ठल रूक्मिणी भगवान मंदिरों में फूलों की सजावट की गई। जो आकर्षण का खास केन्द्र रही।
Created On :   10 July 2022 7:11 PM IST