गीतकार पंडित किरण मिश्र का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

Lyricist Pandit Kiran Mishra died, hospitalized after corona infected
गीतकार पंडित किरण मिश्र का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती
गीतकार पंडित किरण मिश्र का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भक्ती गीतों की रचना के लिए मशहूर गीतकार पंडित किरण मिश्र का शुक्रवार को महानगर के एक अस्पताल में निधन हो गया। तीन दिन पहले कोरोना संक्रमण के बाद उन्हें महानगर के सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिश्र ने 15 दिनों पहले कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी ली थी। पंडित किरण मिश्र ने सैंकड़ों भक्ति गीत लिखने के अलावा कई फिल्मों और कई लोकप्रिय धारावाहिकों के लिए भी गीत लिखे थेष उके लिखे गीतों को भारत रत्न लगा मंगेशकर ने भी आवाज दी है। उनके परिजनों ने बताया कि 3 दिन पहले उनका ऑक्सीजन लेवल एकदम से गिर गया था, उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी और उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ रहा था। ऐसे में अस्पताल में भर्ती कराने के तीन दिनों में पता चला कि उनके फेफड़े पूरी तरह से संक्रमित होकर डैमेज हो चुके हैं। सुप्रसिद्ध भजन गायक जाने-माने गायक अनूप जलोटा ने पंडित किरण मिश्र के लिखे तकरीबन 50 से अधिक भक्ति गीत गाये हैं। जलोटा ने मिश्र को याद करते हुए कहा कि बेहद सरल और सादगी पसंद शख्स थे। उन्हें और उनकी दोस्ती को मैं बहुत मिस करूंगा। मिश्र मूलरुप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले थे। 
 

Created On :   16 April 2021 2:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story