आरक्षण के जनक राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज को मिले भारतरत्न : महाडिक

Mahadik demanded Bharat Ratna for Chhatrapati Shahuji Maharaj
आरक्षण के जनक राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज को मिले भारतरत्न : महाडिक
आरक्षण के जनक राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज को मिले भारतरत्न : महाडिक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोल्हापुर से राकांपा सांसद धनंजय महाडिक ने सोमवार को लोकसभा में आरक्षण के जनक राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज को देश का सर्वोच्च पुरस्कार भारतरत्न से सम्मानित करने की मांग की। नियम 377 के तहत इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि शाहू महाराज ने सामाजिक समता का निर्माण करने के लिए सभी घटकों से समानता का व्यवहार किया। 1894 को उन्होने गुलामी का प्रथा को समाप्त करने के साथ वंचित घटकों के लिए शिक्षा का प्रचार करने के लिए विशेष प्रयास किए।

धनंजय महाडिक ने कहा, "सभी जाति-धर्म के लड़के-लड़कियों को शिक्षा मिले इसलिए शाहू महाराज ने कोल्हापुर में 11 बोर्डिंग शुरु किए। इतना ही नही कोल्हापुर में रेलवे उन्ही के प्रयासों से पहुंची है। शाहू महाराज ने कोल्हापुर सहित पूरे देश को प्रगती, समता का विचार दिया है।" उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि ऐसे दूरदृष्टि रखने वाले लोकराजा को भारतरत्न पुरस्कार से सम्मानित करें।

Created On :   23 July 2018 3:38 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story