18 नए दलों का हुआ पंजीकरण, निकाय चुनाव से पहले चुनाव लड़ने तैयार हो रही पार्टियां

Maharashtra - 18 new parties registered, parties getting ready to contest elections before civic elections
18 नए दलों का हुआ पंजीकरण, निकाय चुनाव से पहले चुनाव लड़ने तैयार हो रही पार्टियां
महाराष्ट्र 18 नए दलों का हुआ पंजीकरण, निकाय चुनाव से पहले चुनाव लड़ने तैयार हो रही पार्टियां

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अगले साल शुरुआत में होने वाले स्थानीय निकायों के चुनावों से ऐन पहले प्रदेश में नई राजनीतिक पार्टियों का जन्म तेजी से होने लगा है। प्रदेश में इस साल 2021 में अभी तक 18 नई पार्टियों ने राज्य चुनाव आयोग में पंजीयन कराया है। जबकि साल 2020 में 9 दलों ने पंजीयन कराया था। राज्य चुनाव आयोग में पंजीकृत पार्टियों की संख्या बढ़कर 287 हो गई है। राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले साल कोरोना महामारी के दौर के कारण केवल 9 दलों का पंजीयन हुआ था। लेकिन अगले साल करीब फरवरी महीने में राज्य में अधिकांश मनपा, नगर पालिका, जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव होंगे। इसके मद्देनजर इस साल अभी तक 18 नए दलों का पंजीयन हो चुका है। अगले तीन से चार महीनों में नए दलों की संख्या और बढ़ेगी। राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों के आयोजन की जिम्मेदारी राज्य चुनाव आयोग की होती है। 

अधिकारी ने बताया कि साल 2021 में अकोला की विकास योद्धा मंच, यवतमाल की डिजिटल आर्गनाजेशन ऑफ नेशन पार्टी, जलगांव की भुसावल परिवर्तन लोकसेवा आघाड़ी, नांदेड़ की हिंदवी बहुजन सेवा, नाशिक की निफाड शहर विकास आघाड़ी, अहमदनगर की राष्ट्रीय जनमंच (सेक्यूलर),सोलापुर की कृष्णा-भीमा विकास आघाड़ी, सांगली की लोकशाही विकास आघाड़ी समेत अन्य दलों का पंजीयन हुआ है। जबकि साल 2020 में पुणे की वंचित बहुजन आघाड़ी, पुणे की हिंदुस्थान विकास पक्ष, नाशिक की भारतीय ट्राइबल पार्टी, कोल्हापुर की ‘आमंच ठरलय विकास आघाड़ी’, औरंगाबाद की मराठवाड़ा बहुजन विकास आघाड़ी, जलगांव की वरणगाव शहर विकास आघाड़ी, ठाणे की सामान्य जन पार्टी, गोंदिया की ‘जनता की पार्टी’ समेत अन्य दलों का पंजीयन हुआ था। 

किस साल कितने दलों का हुआ पंजीयन 

वर्ष             पंजीकृत दलों की संख्या

साल 2021 -     18
साल 2020 -       9 
साल 2019 -       5
साल 2018-      13 
साल 2017 -     39 
साल 2016 -     66  

महाराष्ट्र में दलों की स्थिति

महाराष्ट्र में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त 6 दल हैं। प्रदेश में राज्यस्तरीय दल 2 हैं। महाराष्ट्र के अलावा दूसरे दलों में पंजीकृत दलों की संख्या 8 है। जबकि राज्य चुनाव आयोग के पास पंजीकृत अमान्यता प्राप्त दलों की संख्या 287 है। 

Created On :   10 Oct 2021 9:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story