अप्पा साहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार

Maharashtra Bhushan Award to Appa Saheb Dharmadhikari
अप्पा साहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार
उपलब्धि अप्पा साहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वरिष्ठ समाजसेवक तथा सुधारक पद्मश्री डॉ.दत्तात्रेय उर्फ आप्पासाहेब धर्माधिकारी को साल 2022 का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह घोषणा की है। महाराष्ट्र भूषण चुनाव समिति की सिफारिशों के आधार पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने रायगड के रेवदंडा स्थित धर्माधिकारीके घर पर जाकर उनसे मुलाकात भी की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्माधिकारी को राज्य के प्रतिष्ठित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इससेमहाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की ऊंचाई और महत्व बढ़ गया है। क्योंकि धर्माधिकारीबीते कई सालों से अंधश्रद्धा निर्मूलन, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण जैसे समाजिक कार्यों में खुद को झोंक दिया है। उल्लेखनीय है कि 14 मई 1946 को जन्मे धर्माधिकारी नेगत 30 सालों से एकसमाज सुधारकके रूप में अंधश्रद्धा निर्मूलन और आदिवासी बस्तियों में व्यसनमुक्ति का काम कर रहे हैं। रायगड के रेवदंडा में धर्माधिकारी ने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा पूरी की है। बचपन से ही उन्हेंकीर्तन, भजन, अध्यात्म और पढ़ने में रुचि थी। धर्माधिकारी स्वच्छतादूत के रूप में भी पहचाने जाते हैं।आप्पासाहेबके पिता डॉ नानासाहेब धर्माधिकारी भी समाज सेवा के कार्य से जुड़े थे। फिलहाल डॉ नानासाहेब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान के माध्यम से अनेक सामाजिक उपक्रम किए जाते हैं। हाल के वर्षों में संस्था ने बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया है। इसके अलावा वृक्षसंवर्धन, तालाबस्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर का आयोजन भी नियमित रूप से किया जाता है।

 

Created On :   8 Feb 2023 10:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story