उच्च शैक्षिक संस्थानों की ओवरऑल श्रेणी में महाराष्ट्र का देश में दूसरा स्थान

Maharashtra ranks second in the country in the overall category of higher educational institutions
उच्च शैक्षिक संस्थानों की ओवरऑल श्रेणी में महाराष्ट्र का देश में दूसरा स्थान
टॉप थ्री में मुंबई आईआईटी उच्च शैक्षिक संस्थानों की ओवरऑल श्रेणी में महाराष्ट्र का देश में दूसरा स्थान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के उच्च शैक्षिक संस्थानों की रैंकिंग शुक्रवार को जारी हुई। शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी हुई सर्वश्रेष्ठ 100 संस्थानों की सूची में 12 शैक्षिक संस्थानों के समावेश के साथ महाराष्ट्र ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। टॉप टेन की सूची में मुंबई आईआईटी तीसरे स्थान पर है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस रैंकिंग को इंडिया हैबिटेट सेंटर में जारी किया जहां विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार, उच्च शिक्षा सचिव संजय मूर्ति और अन्य अधिकारी मौजूद थे। समारोह में सभी श्रेणी में पहले तीन संस्थानों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ 100 संस्थानों की सूची में महाराष्ट्र की जिन 12 उच्च शैक्षिक संस्थान शामिल है, उनमें तीसरे स्थान पर मुंबई आईआईटी, सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय (पुणे) 25 वें, भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान पुणे 26वें, 28वें स्थान पर इन्स्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (मुंबई), मुंबई स्थित होमी भाभा राष्ट्रीय संस्थान 33वें, सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल (पुणे) 62वें, 68 वें स्थान पर नागपुर स्थित विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, 76वें स्थान पर पुणे स्थित डॉ डी वाई पाटील विश्वविद्यालय, मुंबई यूनिवर्सिटी 81वें, एसवीकेएम नरसी मोंजी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (मुंबई) 89वें, वर्धा स्थित दत्ता मेघे इन्स्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस 92वें और मुंबई स्थित टाटा इन्स्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस 99 वें स्थान पर है।

देशभर के सर्वश्रेष्ठ 100 विश्वविद्यालयों में राज्य के 13 विश्वविद्यालय शामिल है। क्रमिक सूची में प्रदेश के इन विश्वविद्यालयों का स्थान 12, 14, 17, 32, 41, 45, 51, 54, 60, 73, 76, 81 और 83 है। उत्कृष्ट सौ महाविद्यालयों में राज्य के 3 महाविद्यालय शामिल है, जिनका स्थान 57, 69 और 87 है। उत्कृष्ट 50 अनुसंधान संस्थानों में राज्य की 5 संस्थानों को स्थान मिला है, जिनका स्थान 4, 7, 11, 17 और 25 हैं। उत्कृष्ट इंजीनियरिंग कॉलेज और यूनिवर्सिटी में राज्य की 17 संस्थानों का समावेश है। इनमें 3, 18, 32, 71, 72, 116, 119, 131, 135, 142, 146, 163, 167, 172, 185, 193 और 197वां स्थान है। लॉ (कानून की पढाई) श्रेणी में पुणे की सिम्बॉयसिस लॉ स्कूल को ही स्थान मिला है। मेडिकल श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 50 संस्थानों में राज्य के 4 संस्थान शामिल है। क्रमिक सूची में इनका स्थान 17, 24, 42 और 45 है। फार्मेसी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सौ में राज्य की 16 संस्थान शामिल है। प्रबंधन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सौ संस्थानों में प्रदेश की 10 संस्थान शामिल है। सर्वश्रेष्ठ वास्तुकला संस्थान में प्रदेश के नागपुर स्थित विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान 8वां स्थान पर है

Created On :   15 July 2022 4:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story