महाराष्ट्र को हर रोज मिल रहे 22 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन, केंद्र से वादे के मुताबिक आपूर्ति नहीं

Maharashtra receives 22 thousand Remedesivir injections every day, no supply as promised by the Center
महाराष्ट्र को हर रोज मिल रहे 22 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन, केंद्र से वादे के मुताबिक आपूर्ति नहीं
महाराष्ट्र को हर रोज मिल रहे 22 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन, केंद्र से वादे के मुताबिक आपूर्ति नहीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्र सरकारआवंटन के अनुपात में महाराष्ट्र को रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति नहीं कर रही है। यह आरोप प्रदेश के अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) मंत्री राजेंद्र शिंगणे ने लगाया है। सोमवार को मंत्रालय में शिंगणे ने कहा कि राज्य में प्रति दिन लगभग 22 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 21 से 30 अप्रैल तक महाराष्ट्र को 4 लाख 35 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन देने का आदेश जारी किया है लेकिन इस आदेश के अनुसार राज्य को रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति नहीं की जा रही है।

शिंगणे ने कहा कि राज्य में 6 लाख 58 हजार कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। कोरोना केमरीजों को संख्या को देखते हुए प्रतिदिन 70 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ छापामार कार्रवाई शुरू है। राज्य सरकार ने उद्योगों को 100 प्रतिशत चिकित्सा इस्तेमाल के लिए ऑक्सीजन बनाने को कहा है लेकिन उद्योग चिकित्सा उपयोगी ऑक्सीजन नहीं बना रहे हैं। इसलिए जिलाधिकारियों के जरिए उद्योगों को एक बार फिर से निर्देश दिए गए हैं। 

 

Created On :   26 April 2021 2:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story