मुंबई में 5 एकड़ में बनेगा मॉडल जेल, डिजाइन बनाने नियुक्त होगी एजेंसी

Maharashtra : The model jail to be built in 5 acres in the Mumbai
मुंबई में 5 एकड़ में बनेगा मॉडल जेल, डिजाइन बनाने नियुक्त होगी एजेंसी
मुंबई में 5 एकड़ में बनेगा मॉडल जेल, डिजाइन बनाने नियुक्त होगी एजेंसी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के मानखुर्द में प्रस्तावित नई जेल बनाने के लिए प्रदेश सरकार के गृह विभाग को जमीन मिल गई है। मानखुर्द में 5 एकड़ क्षेत्र में मॉडल जेल बनायी जाएगी। मुंबई का यह पहली जेल होगी जिसे आजादी के बाद बनाया जाएगा। महानगर के मौजूदा आर्थर रोड और भायखला जेल अंग्रेजों के जमाने के हैं। प्रदेश सरकार के गृह विभाग के एक अधिकारी ने ‘दैनिक भास्कर’ को बताया कि मानखुर्द में नई जेल बनाने के लिए राज्य सरकार से 10 एकड़ जमीन मांगी गई थी। लेकिन गृह विभाग को 5 एकड़ जमीन ही मिल पाई है। इसी जमीन पर नई जेल बनायी जाएगी। इसको मॉडल जेल के रूप में विकसित किया जाएगा।

जेल का डिजाइन बनाने के लिए एक एजेंसी की नियुक्ति की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि मुंबई के जेलों में लगभग 70 प्रतिशत कैदी अंडर ट्रायल हैं। इनसे जुड़े मामलों की सुनवाई अदालत में लगातार होती रहती है। इसलिए इन कैदियों को मुंबई के बाहर के जेलों में भेजा नहीं जा सकता है। नई जेल बनने के बाद मुंबई के दूसरे जेलों के कैदियों को यहां पर रखा जा सकेगा। 

क्षमता से ज्यादा कैदी हैं बंद
राज्य सरकार के जेल विभाग के अनुसार राज्य के कुल 54 कारागार में 33 हजार 728 कैदी बंद हैं। जबकि इन जेलों की क्षमता 23 हजार 942 कैदियों की है। इसमें पुरुष कैदी 32 हजार 240 और महिला कैदी 1 हजार 488 हैं। राज्य के जेलों में क्षमता के मुकाबले कैदियों की संख्या 41 प्रतिशत अधिक है। यह आंकडे़ 30 जून 2018 तक के हैं। क्षमता के मुकाबले कैदी अधिक होने से कई तरह की आने वाली परेशानी नई जेल बनने से कम होगी।

जेल                                       क्षमता    कैदी 
नागपुर मध्यवर्ती कारागार         1840    2308
औरंगाबाद मध्यवर्ती कारागार      589    1111 
अमरावती मध्यवर्ती कारागार       973    1064 
नांदेड़ जिला कारागार (वर्ग -2)      135    396       
भायखला जिला कारागार (वर्ग -1) 200    386 
मुंबई जिला महिला कारागार         262    296

Created On :   27 July 2018 7:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story