- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- महाराष्ट्र की CPWD बेहतर रखरखाव के...
महाराष्ट्र की CPWD बेहतर रखरखाव के लिए पुरस्कृत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सीपीडब्ल्यूडी की 3 वास्तुओं को उनके बेहतर रखरखाव एवं सर्वोत्तम प्रकल्प के लिए गुरुवार को पुरस्कृत किया गया। इनमें मुंबई की 2 और पुणे की 1 वास्तु शामिल है। यहां विज्ञान भवन में आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से 164वें लोक निर्माण विभाग दिवस समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सीपीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई इमारतों और उनके बेहतर रखरखाव के लिए विभिन्न पुरस्कार एवं प्रशस्तीपत्र दिए गए। कार्यक्रम में महाराष्ट्र की जिन तीन वास्तुओं को पुरस्कृत किया गया, उनमें मुंबई के नेपीन सी रोड स्थित सामान्य पुल निवासी क्षेत्र (जीपीआरए) कॉलनी हैद्राबाद इस्टेट को उसके बेहतर रखरखाव के लिए केन्द्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्यमंत्री विजय के हाथों प्रथम पुरस्कार दिया गया। क्षेत्र के मुख्य अभियंता कृष्णा सोनी ने पुरस्कार स्वीकार किया।
अकाउंट विभाग के कर्मचारियों के निवास के लिए बनाई जा रही इमारत के नकशा को भी प्रथम पुरस्कार मिला। वरिष्ठ सिविल इंजीनियर बुलबुल विश्वास को प्रमाणपत्र दिया गया। इसके अलावा पुणे में केन्द्रीय जल एवं ऊर्जा संवर्धन केन्द्र के निवासी क्षेत्र में बगीचे के बेहतर रखरखाव के लिए विशेष प्रमाणपत्र दिया गया। फलोत्पादन विभाग के निदेशक डॉ पी के त्रिपाठी ने प्रमाणपत्र स्वीकार किया। इस मौके पर प र्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अलफोंस कन्नाथनम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
Created On :   12 July 2018 8:47 PM IST