माहुरकर ने कहा - सुशासन ने बनाया छत्रपति शिवाजी महाराज को सर्वश्रेष्ठ सम्राट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. भारत सरकार के सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने कहा कि पिछले एक हजार वर्षों के दौरान भारत में अगर कोई सर्वश्रेष्ठ सम्राट हुआ, तो वो सिर्फ छत्रपति शिवाजी ही थे। उनका साम्राज्य महाराष्ट्र के अलावा दक्षिण गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, चेन्नई, पुणे से पेशावर और दिल्ली से काबुल तक फैला था। लेकिन इतिहासकारों ने कभी उनका सही मूल्यांकन नहीं किया।
माहुरकर यहां आईआईएमसी द्वारा ‘छत्रपति शिवाजी और उनका सुशासन’ विषय पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इतिहासकार हमेशा छत्रपति शिवाजी को राजा के रूप में ही चित्रित करते रहे हैं, जबकि साम्राज्य की सीमाओं, समाज में योगदान, भविष्य की पीढ़ियों पर प्रभाव, प्रशासन की गुणवत्ता जैसी उन सभी कसौटियों पर वे खरे उतरते थे, जो किसी को सम्राट मानने के लिए निर्धारित होती हैं। राजस्व, भाषा, सामाजिक समरसता, युद्ध नीति जैसे कई क्षेत्रों में छत्रपति शिवाजी ने ऐसे अनेक काम किए, जो उन्हें एक महान सम्राट सिद्ध करते हैं। माहुरकर ने कहा कि छत्रपति शिवाजी इतिहास के पहले ऐसे शासक थे, जिन्होंने किसानों के लिए राजस्व की एक आदर्श व्यवस्था निर्धारित की। उन्होंने इसके लिए दा को वर्षा के हिसाब से अलग-अलग क्षेत्रों में बांटा और उसके हिसाब स राजस्व निर्धारित किया। शिवाजी ने मराठी भाषा के शुद्धिकरण के लिए भी कार्य किया। इसके लिए उन्होंने मराठी को फारसी के प्रभाव से मुक्त कराने के लिए एक अष्टप्रधान मंडल बनाया और उसके सुझावों के आधार पर फारसी शब्दों के स्थान पर भारतीय शब्द निर्धारित किए।
Created On :   17 Feb 2023 8:54 PM IST