मतदाताओं तक पहुंच की स्थिति बनाएं मजबूत : सीएम

Make the Strong position for reach to voters strong : CM
मतदाताओं तक पहुंच की स्थिति बनाएं मजबूत : सीएम
मतदाताओं तक पहुंच की स्थिति बनाएं मजबूत : सीएम

डिजिटल डेस्क,नागपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारी को और अधिक गति देने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री देेवेंद्र फडणवीस ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जीत के आनंद में ही न रहें। मतदाताओं तक पहुंचकर पार्टी की स्थिति को मजबूत बनाएं। मतदाता सूची का अध्ययन कर बूथ स्तर पर सारी त्रुटियों को दूर करें। शनिवार को भाजपा के दक्षिण पश्चिम नागपुर कार्यकर्ता सम्मेलन में वे बोल रहे थे। सम्मेलन का आयोजन साइंटिफिक सभागृह में किया गया था। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, राज्यमंत्री परिणय फुके, लघु उद्योग विकास महामंडल के अध्यक्ष संदीप जोशी, बांधकाम कामगार मंडल के अध्यक्ष मुन्ना यादव, भाजपा के शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके उपस्थित थे। प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए कहा कि  कहा है कि वे कोई भी आनंदोत्सव एक दिन मनाते हैं। बाद में चुनाव की तैयारी में जुट जाते हैं। मंच पर राजीव हडप, गिरीश देशमुख, रमेश भंडारी, वनीता दांडेकर, प्रकाश भोयर, विजय राऊत, दिलीप दिवे उपस्थित थे।  
यह भी कहा

मुख्यमंत्री फडणवीस ने मतदाता पंजीयन सर्वाधिक कराने को कहा। साथ ही निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अच्छा काम करनेवाले 50 बूथ के पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। पालकमंत्री बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य को मिला उपहार है। कार्यकर्ता ऐसे काम करें कि मुख्यमंत्री को प्रचार की जरुरत ही नहीं पड़ेगी। परिणय फुके व प्रवीण दटके ने भी संबोधित किया।

पेड़ों की कटाई से जैव विविधता पर कुठाराघात

उधर स्मार्ट सिटी के नाम पर पेड़ों की कटाई कर जैवविविधता पर कुठाराघात किया जा रहा है। पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने इसका विरोध करते हुए  मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग की है। पंजाबराव देशमुख कृषि महाविद्यालय के पास से 500 मीटर लंबी प्रस्तावित सड़क के लिए पेड़ों की कटाई की जानी है। जलवायु परिवर्तन से लड़ने की क्षमता रखने वाले इन पेड़ों की कटाई से वायुमंडल में कार्बन का प्रमाण बढ़ेगा और इसके चलते पर्यावरण संतुलन बिगड़ जाएगा। शहर के पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभा रहे इन पेड़ों की कटाई करने से प्रदूषण की समस्या बढ़ जाएगी। शहर के जन-जीवन पर इसके प्रतिकूल परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पेड़ों को बचाने की मांग की। 

Created On :   30 Jun 2019 6:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story