महिला पुलिसकर्मी का मंगलसूत्र उड़ाया, दो अज्ञात मौके से फरार

Mangalsutra of female policeman blew up, two escaped from unknown spot
महिला पुलिसकर्मी का मंगलसूत्र उड़ाया, दो अज्ञात मौके से फरार
करतूत महिला पुलिसकर्मी का मंगलसूत्र उड़ाया, दो अज्ञात मौके से फरार

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। महिला पुलिसकर्मी का 10 ग्राम मंगलसूत्र और 10 ग्राम सोने की चैन छीन कर दो अज्ञात दोपहियासवार मौके से फरार हो गए। यह घटना आज मंगलवार की दोपहर 3 बजे के दौरान धामणगांव मार्ग पर पिंपलगांव बायपास के पास घटी। प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य गुप्त वार्ता विभाग में कार्यरत महिला पुलिस कर्मी अपनी ड्युटी खत्मकर दोपहिया से घर की ओर जा रही थी। इस दौरान दो अज्ञात दोपहिया सवारों ने उनके गले से करिब 1 लाख रुपये मूल्य का मंगलसूत्र, चैन झपटकर फरार हो गए। राज्य गुप्तवार्ता विभाग की कर्मी प्रीती मदनकर ने घटना की शिकायत शहर पुलिस थाने में दी है। दो अज्ञात दोपहिया सवारों ने धामणगांव मार्ग पर उनके गले से मंगलसूत्र झपटकर  बाभुलगांव की ओर फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक मामले में अपराध दर्ज करने की कार्रवाई शुरू थी। शहर पुलिस के हाथ कुछ संदिग्ध दोपहिया क्रमांक लगे है जिसके आधार पर शहर पुलिस सुराग खोजने के काम में जुट गयी है। शहर में महिला पुलिस कर्मी ही सुरक्षित नहीं तो आम नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उपस्थीत किए जा रहे है। शहर में बीते कुछ दिनों में घटी मंगलसूत्र चोरी के कई मामलों की जाच अभी चल रही है। लेकिन शहर और अवधुतवाडी थाना पुलिस के हाथ खाली है।

Created On :   20 Oct 2021 2:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story