अभियान : उत्तरप्रदेश दिवस पर होगा मनोज मुंतशिर, दिनेश यादव-अवनीश अवस्थी का सम्मान

January 16th, 2023

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तरप्रदेश दिवस के मौके पर आगामी 22 जनवरी को "एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत अभियान संस्था द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में सुप्रसिद्ध गीतकार-लेखक मनोज मुंतशिर को डॉ राममनोहर त्रिपाठी स्मृति सम्मान प्रदान किया। अभियान के अध्यक्ष व मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने बताया कि समारोह में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार व भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अवनीश अवस्थी को "उत्तरप्रदेश गौरव', अभिनेता गायक व सांसद दिनेशलाल यादव को "उत्तर कलाश्री' सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर,मुंबई भाजपा के अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार,विधायक राजहंस सिंह व समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह के हाथों यह सम्मान दिया जाएगा। समारोह का आयोजन विलेपार्ले पूर्व के दीनानाथ मंगेशकर सभागृह में किया गया है।