मोर्णा नदी में बढ़ा प्रवाह मनपा ने किया अलर्ट

Manpa alerted by increased flow in Morna river
मोर्णा नदी में बढ़ा प्रवाह मनपा ने किया अलर्ट
अकोला मोर्णा नदी में बढ़ा प्रवाह मनपा ने किया अलर्ट

डिजिटल डेस्क, अकोला। महानगरपालिका क्षेत्र से बहनेवाली मोर्णा नदी में बाढ़ की संभावना के चलते बीती रात से मनपा के दल नदी किनारे के परिसरों में सक्रिय हुए। नागरिकों को सतर्कता बरतने की सूचना दी गई। नदी में रात से ही तेज बहाव बढ़ा है। राम सेतू के ऊपर से पानी बह रहा था, जो बाद में नीचे उतरा। शहर में 22 जुलाई 2021 की तूफानी बारिश ने कहर बरपाया था। बादल फटने की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया था। मोर्णा नदी किनारे के परिसरों में भी बाढ़ की स्थिति बन गई थी। कई परिवारों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। इस वर्ष बार बारिश कहर बरपा रही है। चंद घंटों में ही 50 मिमी से अधिक बारिश हो रही है। इस स्थिति में मौसम विभाग ने फिर से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। चेतावनी अनुसार दो दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। आसपास के परिसरों में भी तेज बारिश हो रही है। इस कारण मोर्णा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। रात के समय जलस्तर बढ़ते ही मनपा के दलों ने नागरिकों को सतर्क किया। रात के समय लगातार सूचनाएं दी जाती रही है। 

Created On :   15 July 2022 5:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story