एक महीने में हट जाएगा राष्ट्रीय राजमार्ग मनसर टोल नाका - बाकी नहीं हटेंगे

Mansar toll naka of National high way will be remove after one month
एक महीने में हट जाएगा राष्ट्रीय राजमार्ग मनसर टोल नाका - बाकी नहीं हटेंगे
एक महीने में हट जाएगा राष्ट्रीय राजमार्ग मनसर टोल नाका - बाकी नहीं हटेंगे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लोगों की आंखों की किरकिरी बना मनसर टोल नाका एक महीने में हट जाएगा। यह टोल नाका यहां से 15 किमी दूर इंटरस्टे प्लाजा में शिफ्ट होगा। टोल नाका यहां से हटते ही गढ मंदिर रामटेक में आनेवाले भक्तों को टोल से निजात मिलेगी। इसके अलावा नागपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के जितने भी टोल नाके है, वह उसी जगह पर कायम रहेंगे। जिले के पारशिवनी से रामटेक की ओर आनेवाले लोगों को मनसर टोल नाके से होकर जाना पड़ता है। इसीतरह नागपुर व आसपास के इलाकों से गढ़ मंदिर रामटेक जानेवालों को मनसर टोल नाके से होकर गुजरना पड़ता है। कम फासले का सफर होने के बावजूद टोल देना जरूरी होने से स्थानीय लोग टोल नाका हटाने की मांग कई सालों से कर रहे है। जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने गत वर्ष दिल्ली में बैठक कर मनसर टोल नाका शीघ्र दूसरी जगह शिफ्ट करने की घोषणा की थी। एक साल से इस पर अमल नहीं होने से स्थानीय लोग भयंकर नाराज है। इसीतरह हाल ही में टोल शुल्क में हुई बढ़ोतरी से नाराजी और बढ़ गई है। 

जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचए) के अंतर्गत आनेवाले 7 टोल नाके है। नागपुर जबलपुर के मनसर के अलावा नागपुर बैतुल, नागपुर हैदराबाद, नागपुर भंडारा, नागपुर अमरावती रोड पर व आउटर रिंग रोड पर दो टोल नाके है। मनसर टोल नाका एक महीने में नागपर जबलपुर मार्ग पर देवलापार के पास इंटरस्टेट प्लाजा में शिफ्ट हो जाएगा। बाकी बचे अन्य टोल नाके शिफ्ट नहीं होंगे। इससंंबंध में लगाए जा रहे कयास केवल अफवाह है। एनएचए राष्ट्रीय स्तर पर निती बनाता है। उसी के अनुरुप फैसले लिए जाते है। मनसर टोल नाका स्थानीय लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा था। 

एक महीने में नाका शिफ्ट हो जाएगा

रिजनल आफिसर एम. चंद्रशेखर के मुताबिक मनसर टोल नाका एक महीने में शिफ्ट हो जाएगा। यह नाका आगे इंटरस्टेट प्लाजा में जाएगा। स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए वरिष्ठ स्तर पर यह निर्णय हुआ है। जिले के अन्य टोल नाके शिफ्ट नहीं होंगे। 

Created On :   23 April 2019 2:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story