विखेपाटील का दावा, कांग्रेस-राकांपा गठबंधन तय होने के बाद शुरु होगी घर वापसी

Many of leaders joined BJP wants to come back in party - Vikhepatil
विखेपाटील का दावा, कांग्रेस-राकांपा गठबंधन तय होने के बाद शुरु होगी घर वापसी
विखेपाटील का दावा, कांग्रेस-राकांपा गठबंधन तय होने के बाद शुरु होगी घर वापसी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मोदी लहर के चलते बीते लोकसभा व विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने वाले नेताओं की पार्टी में वापसी होगी। ये पूर्व कांग्रेसी पार्टी के संपर्क में हैं और वापस पार्टी में आना चाहते हैं। यह दावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखेपाटिल ने किया है। 

मंगलवार को सुयोग पत्रकार निवास पर पत्रकारों से चर्चा में विखेपाटिल ने कहा कि देश में अब मोदी लहर खत्म हो गई है। पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का मोहभंग हो चुका है। वे फिर से पार्टी में वापस आना चाहते हैं। विखेपाटिल ने कहा कि उन्हें पता चल चुका है अब लहर जैसी कोई बात नही रही। उन्होंने कहा कि एक बार राकांपा से सीट बंटवारा फाइनल होने के बाद पार्टी छोड़ कर गए नेताओं की वापसी होगी। ये नेता हमारे संपर्क में हैं। 

गौरतलब है कि बीते लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक राजहंस सिंह, रमेश ठाकुर, सुनील देशमुख (अमरावती), संजय देवताले ( चंद्रपुर) सहित पार्टी के कई पूर्व विधायक, नगरसेवक कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। 

विधान परिषद व्यापारियों का सदन
एक सवाल के जवाब में विखेपाटिल ने कहा कि विधान परिषद व्यापारियों का सदन बन कर रह गया है। व्यापारी विभिन्न पार्टीयों से टिकट हासिल कर विधान परिषद के जरिए विधायक बन जाते हैं। 

Created On :   10 July 2018 1:48 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story