बाढ़ के कारण अनेक रास्ते अब भी बंद, वैनगंगा नदी में बाढ़

Many roads still closed due to flood, flood in Wainganga river
बाढ़ के कारण अनेक रास्ते अब भी बंद, वैनगंगा नदी में बाढ़
बारिश बाढ़ के कारण अनेक रास्ते अब भी बंद, वैनगंगा नदी में बाढ़

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। विदर्भ के जिलोें में बारिश भले ही थम गई हो लेकिन भंडारा जिले के गोसीखुर्द बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण वैनगंगा नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ का पानी अनेक घरों में घुस गया है। अनेक स्थानों से यातायात ठप पड़ा हुआ है। हजारों हक्टेयर क्षेत्र की फसल बर्बाद हो गई। 

गड़चिरोली जिले में गोसीखुर्द बांध के कारण बाढ़ आ गई। लगातार सातवें दिन भी जिले की विभिन्न नदियां सीमा रेखा से बाहर हैै। बुधवार को जिले के विभिन्न 7 गांवों के 246 बाढ़ग्रस्त लाेगों का सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। जिले की वैनगंगा नदी का बैक वॉटर खेतों और गांवों में घुसने लगा है। भामरागढ़ तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। बुधवार को जिले के विभिन्न 18 स्थानों का यातायात ठप पड़ा हुआ है। 

चंद्रपुर जिले की  ब्रह्मपुरी तहसील में भी गोसीखुर्द के कारण बाढ़ आयी हुई है। हजारों हेक्टेयर खेत पानी में डूब गये। कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। सैकड़ों घरों में पानी भर गया है।  

भंडारा जिले में वैनगंगा नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है। हालांकि शाम तक कई कालोनियों, बीटीबी मंडी, दाभा के गणेशनगरी से पानी घटने लगा था। खबर लिखे जाने तक जिले के 22 मार्ग बंद थे। लेकिन अभी भी 40 ग्राम के लगभग तीन हजार बाढ़ग्रस्त नागरिक 43 राहत शिविरों में रूके हैं।  

वहीं तकनीकी खामी दूर करने मेंढा के बाढ़ग्रस्त बैल बाजार परिसर में गए बिजली विभाग के कर्मचारी की बाढ़ में डूबकर मृत्यु हो गई। मृतक का नाम संदिप बालकृष्ण चौधरी (40) है।  
 

Created On :   17 Aug 2022 9:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story