कई तलवारें जब्त - सालभर में 276 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, अकोला. तलवारों को लहराकर परिसर में दहशत फैलाने वालों पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करती है। इसी कड़ी में पिछले वर्ष 2022 मंे पुलिस ने कुल 276 आर्मस एक्ट की कार्रवाइयां की है। जिले के 23 पुलिस स्टेशन की सीमा में इस तरह की वारदातें पेश आयी है। कई बार गली मोहल्ले में गंुडई के जोर पर आस पास के लोगों में दहशत फैलाने वाले अपराधिक मामले कर गुजरते हैं। मारपीट, हत्या जैसे मामलों में इस तरह के खतरनाक औजारों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि अपराधिक तत्वाें को यह समझना चाहिए कि गैरकानूनी तरीके से जानलेवा हथियार रखना आर्मस एक्ट के तहत जुर्म है,पकड़े जाने पर जेल भी हो सकती है। बावजूद इसके जिले में सन 2022 में 276 वारदातें ऐसी हुई है जिसमें घरों में या हाथों में तलवार या चाकू जैसे औजारों के जोर पर दहशत फैलाने का काम जरायमपेशा लोगों ने की है। उन पर कार्रवाई भी हुई है। शस्त्र रखने के लिए पुलिस विभाग की ओर से नियमानुसार अनुज्ञप्ति लेनी पड़ती है यह बात जरायमपेशा लोगों को संभवत: ज्ञात नहीं है। लिहाजा वे पुलिस की कार्रवाई का भाजन बनते हैं।
जबरन चोरियां 40, उजागर हुई 35
जिले में जबरन चोरियों की घटनाएं पिछले वर्ष 2022 में 40 घटी। पुलिस ने इन में से 35 चोरियों को उजागर कर चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दो डकैतियों की घटनाएं भी घटी जिसमें दोनों को पुलिस ने उजागर किया। ज्ञात हो कि इस वर्ष सबसे बड़ी एसबीआई बैंक के एटीएम से 16 लाख से अधिक की राशि हरियाणा के एक गैंग ने पार कर दी थी। गैंग के प्रमुख को एलसीबी पुलिस ने लगभग पंद्रह दिनों में ही हरियाणा से गिरफ्तार किया। इस मामले की जांच चल रही है।
नागरिकों की जिम्मेदारी
आम तौर पर शादी ब्याह के सीजन में लोग अपने मकानों को ताला लगाकर इसमें शामिल होने के लिए चले जाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने कई बार अपने अपने इलाकों में यह आवाहन किया है कि अगर किसी को घर से बाहर कहीं गांव के लिए जाना हो तो वह कम से कम अपने इलाके के पुलिस स्टेशन को सूचित करें ताकि पुलिस की गश्त ऐसे इलाकों में विशेष रूप से चलती रहे और चोरियों की घटनाएं न घटे। लेकिन नागरिक इस सलाह को हवा में उड़ा देते हैं। जिससे मकान खाली देखकर चोर हाथ की सफाई दिखा जाते हैं। नागरिकों में इस विषय पर जागृति लाना आवश्यक हो गया है।
Created On :   12 Feb 2023 3:04 PM IST