आरक्षण के लिए आमरण अनशन करेगा मराठा समाज, पुणे में होगी शुरुआत 

Maratha society will held hunger strike in pune for reservation
आरक्षण के लिए आमरण अनशन करेगा मराठा समाज, पुणे में होगी शुरुआत 
आरक्षण के लिए आमरण अनशन करेगा मराठा समाज, पुणे में होगी शुरुआत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आरक्षण की मांग को लेकर उग्र आंदोलन के बाद अब मराठा समाज अनशन का सहारा लेगा। सोमवार 20 अगस्त से पुणे के विभागीय कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में मराठा समाज के लोग आमरण अनशन शुरु करेंगे। पुणे में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मराठा क्रांति मूक मोर्चा और सकल मराठा समाज के समन्वयक शांताराम कुंजीर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सवाल पूछा है कि आखिर वे मराठा समाज को कब आरक्षण देंगे। इसका वे लिखित जवाब दें।  
     
प्रेस कांफ्रेंस में कुंजीर ने कहा कि पिछले दिनों हुए हिंसक आदोलन में हमारे समाज के लोग शामिल नहीं थे। इसके बावजूद मराठा समाज के लोगों परेशान किया जा रहा है। ऐसे-ऐसे लोगों पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिनका हिंसा से कोई ताल्लुक नहीं था। उन्होंने कहा कि अपनी आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समाज ने 58 शांति मोर्चा निकाला था, लेकिन समाज के शांति पूर्ण मोर्चा को सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया। इस लिए हमारे लोगों को मैदान में उतरना पड़ा। अब हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से अनशन करेंगे।

Created On :   19 Aug 2018 7:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story