समुद्री ब्रिज का होगा विस्तार, बांद्रा-वर्सोवा सी-लिंक का काम जल्द होगा शुरू

Marine bridge extension : Bandra-Versova sea links work will start soon
समुद्री ब्रिज का होगा विस्तार, बांद्रा-वर्सोवा सी-लिंक का काम जल्द होगा शुरू
समुद्री ब्रिज का होगा विस्तार, बांद्रा-वर्सोवा सी-लिंक का काम जल्द होगा शुरू

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई की पहचान में शुमार समुद्री सेतु सी-लिंक का विस्तार होगा। बांद्रा-वर्सोवा सी-लिंक के निर्माण के लिए मंत्रिमंडल की इंफ्रास्टेक्चर सुविधा समिति ने मान्यता दे दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका निर्माण कार्य एक माह के भीतर शुरु करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल इंफ्रास्टेक्चर समिति की बैठक में कई अन्य परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई। बाद्रा-वर्सोवा सी-लिंक मौजूदा बांद्रा-वर्ली सी-लिक से तीन गुना अधिक चौडा होगा। इस सी-लिंक से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को जोड़ने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था बनाई जाएगी। मौजूदा बांद्रा-वर्ली सी-लिंक का निर्माण कार्य 2009 में पूरा हुआ था। साढे पांच किलोमीटर लंबे 16.50 अरब की लागत वाले इस केबल पुल के निर्माण की योजना 1980 के दशक में बनाई गई। इस सेतु में लगने वाले इस्पात के तारों को खासतौर से चीन से मंगाया गया था।

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा 650 मीटर का केबल पुल

समिति ने ठाणे खाडी पर वाशी स्थित तीसरे पुल के काम को भी मंजूरी दी है। इसके अलावा खोपोली से खंडाला घाट के लिए मिसिंग लिंक तैयार किया जाएगा। यहां बनाए जाने वाला देश का सबसे बड़ा 650 मीटर लंबा केबल स्टेड पुल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इससे मुंबई-पुणे का अंतर और कम हो सकेगा।         
 

Created On :   29 Aug 2018 2:57 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story