शहीद महेंद्र का शासकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 

Martyr Mahendra Pardhi will be cremated today
शहीद महेंद्र का शासकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 
गोंदिया शहीद महेंद्र का शासकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। ‘शहीद महेंद्र अमर रहे’ के नारों के बीच भारतीय सेना के मराठा रेजिमेंट में हवलदार के पद पर कार्यरत शहीद तिरोड़ा तहसील के ग्राम चिरेखनी निवासी महेंद्र भास्कर पारधी (37) को शुक्रवार 25 मार्च को उनके गृहग्राम में पुरे शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गौरतलब है कि महेंद्र पारधी अरूणाचल प्रदेश के डिब्रुगढ में 22 मार्च को पेट्रोलिंग के दौरान हिमवृष्टी की चपेट में आकर शहीद हो गया था। उसकी मृत्यु का समाचार मिलते ही सारा ग्राम शोक में डूब गया था। महेंद्र का पार्थिव शरीर गुवाहाटी से दिल्ली, दिल्ली से नागुपर, नागपुर से कामठी मुख्यालय होते हुए 25 मार्च को बिरसी फाटा होते हुए तिरोड़ा पहुंचा। इस समय हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने ‘वीर महेंद्र अमर रहे’ के गगनभेदी नारे लगाते हुए उसे आदरांजलि अर्पित की। शहीद महेंद्र का शव कुछ देर के लिए अंतिम दर्शन हेतु बिरसी में रखा गया था। जहां पूर्व सैनिकों की ओर से उसे श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद मोटरसाईकिल रैली एवं चौपहिया वाहनों की कतार के साथ उसका शव सुकड़ी नाका, तिरोड़ा होते हुए उसके गृह ग्राम चिरेखनी ले जाया गया। इस दौरान तिरोड़ा शहर के सभी व्यवसायियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान एवं दुकाने बंद रख शहीद के प्रति सम्मान व्यक्त किया। ग्राम चिरेखनी में हजारों की संख्या में नागरिक पहले से ही उपस्थित थे। जो शहीद के अंतिम दर्शन करना चाह रहे थे। इस दौरान भारतीय सेना एवं पुलिस के जवान भी उपस्थित थे। महेंद्र का शव कुछ देर के लिए उसके घर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद गांव की श्मशान भूमि में पुरे शासकीय सम्मान के साथ हजारों लोगों की उपस्थिती में शहीद महेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। महेंद्र के बेटे ने पिता की चिता को मुखाग्नी दी। अंतिम संस्कार के अवसर पर पूर्व सांसद डा. खुशाल बोपचे, पूर्व विधायक दिलीप बंसोड एवं हेमंत पटले, पूर्व नगराध्यक्ष सोनाली देशपांडे, उपविभागीय अधिकारी पूजा गायकवाड़, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे, तहसीलदार प्रशांत घोरूडे, पुलिस निरीक्षक योगेश पारधी, सरपंच शीलाबाई पारधी, जिला सैनिक कल्याण संगठक जगदीश रंगारी ने पुष्पचक्र अर्पित किए। 

Created On :   25 March 2022 6:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story