जोड़मोहा में सागौन के डिपो में लगी भीषण आग, तबेले में लगी आग में कृषि सामग्री जलकर खाक

Massive fire broke out in teak depot in Jodmoha
जोड़मोहा में सागौन के डिपो में लगी भीषण आग, तबेले में लगी आग में कृषि सामग्री जलकर खाक
यवतमाल जोड़मोहा में सागौन के डिपो में लगी भीषण आग, तबेले में लगी आग में कृषि सामग्री जलकर खाक

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। उपवन क्षेत्र के तहत जोड़मोहा रेंज परिसर में स्थित वन विभाग के मध्यवर्ती सागौन लकड़ी डिपों में भीषण आग लग गयी। शनिवार की दोपहर सागौन लकडे़ के ढेर से धुआं उठते दिखाई देने पर इस घटना का पता चला। घटना उजागर होते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना यवतमाल के तहसीलदार कुणाल झाल्टे को मिलते ही उन्होंने दमकल विभाग से संपर्क कर इसकी जानकारी दी। यवतमाल दमकल के 2 वाहन दोपहर 3.15 बजे यहां से रवाना हुए। दमकल के दोनों वाहनों ने 8 से 10 चक्कर लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। जोड़मोहा लकड़ी डिपो से सटे कलंब तहसील के विठ्ठलवाडी बीट में कक्ष क्रमांक 327 में जंगल को आग लगी और यह आग सुलगते हुए जोड़मोहा लकड़ी डिपो तक पहुंचने से डिपो में रखे सागौन लकड़े के ढेर में आग लग गयी। दमकल विभाग समेत जोड़मोहा और वटबोरी के ग्रामीणों ने आग बुझाने में सहायता की। करिब 2 से 3 घंटे तक प्रयास करने पर आग पर काबू पाया गया। ऐसी जानकारी यवतमाल उपवन संरक्षक आनंद रेड्डी व्दारा दी गयी। आगजनी में कितना नुकसान हुआ। इसकी जांच चल रही है, ऐसा उनके व्दारा कहा गया। 

भीषण गर्मी ने बढ़ाई मुश्किल : जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 45 डिसे तक पहुंच गया है। ऐसे में आए दिन जंगलों में दावानल की घटनाएं सामने आ रही है। जोड़मोहा में वन विभाग का महत्वपूर्ण लकड़ी डिपो है। यहां आगजनी जैसी घटना न हो इसके लिए उपाय किए जाते हंै। इसके बावजूद यह घटना कैसे घटी ? जिसमें कितना नुकसान हुआ? इसकी जांच जरूरी है।

तबेले में लगी आग में कृषि सामग्री जलकर खाक

उधर सिंदी रेल्वे के खेत के तबेले में अचानक लगी आग से कृषि सामग्री व चारा जलकर खाक हो गया। जिसमें किसान का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। यह घटना 29 अप्रैल की देर रात हिवरा खेत परिसर में घटी। शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायिक तथा किसान संजय कलोडें की हिवरा परिसर में खेती है। घटना के दिन खेतमजदूर ने दिनभर खेत में काम किया। जानवरों को चारा व पानी देकर वह सात बजे घर की ओर चला गया। इसी बीच देर रात तबेले में आग लग गयी। जिसमें सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रतिदिन की तरहा खेत मजदूर दूध निकालने के लिए जाने पर यह बात ध्यान में आयी। इसकी जानकारी खेतमालिक संजय कलोडे को दी गयी। इसके बाद खेतमालिक समेत कई नागरिक  खेत में गये। लेकिन उस समय तक देर हो चुकी थी। इस आग में कटीया, प्याज, चॉर्जिंग सिंचाई पंप, डेढ क्विंटल सरकी, ढेप, कुटाना, एक स्प्रिंकलर सेट, 15 थैली सीमेंट, 100 टीन व अन्य कृषि सामग्री जलकर खाक हो गयी। जिसमें किसान का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। सिंदी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर मामला दर्ज किया है। राजस्व विभाग ने भी पंचनामा कर 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका हैं। पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है।


 

 

Created On :   2 May 2022 12:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story