मनपा के कचरा डिपो में लगी भीषण आग

Massive fire in Chandrapur municipal garbage depot
मनपा के कचरा डिपो में लगी भीषण आग
चंद्रपुर मनपा के कचरा डिपो में लगी भीषण आग

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। बायपास मार्ग पर स्थित चंद्रपुर मनपा के अष्टभूजा प्रभाग स्थित डंपिंग यार्ड में भीषण आग लग गई। आग में घनकचरा प्रबंधन प्रक्रिया प्रकल्प का शेड जलकर खाक हो गया। घटना सोमवार सुबह 5 बजे के दौरान की है। अग्निशमन विभाग की टीम ने एड़ीचोटी का जोर लगाकर दोपहर 3 बजे के दौरान आग को नियंत्रित किया।जानकारी के अनुसार बायपास मार्ग के अष्टभूजा प्रभाग के पास चंद्रपुर मनपा का डम्पिंग यार्ड है। शहर से निकलनेवाला कचरा संकलन कर यहां भंडारन किया जाता है। इसके बाद उस पर प्रक्रिया की जाती है। ऐसे में कचरे को आग लगने की घटनाएं आये दिन सामने आती रहती हैं, जिससे परिसर के नागरिकों में डर का माहौल है। आग से निकलनेवाले धुएं से प्रदूषण बढ़ा है। ऐसे में सोमवार को सुबह डम्पिंग यार्ड के एमआरएफ शेड में जमा किए कचरे के  ढेर को आग लग गई। इसके बाद यह आग परिसर में फैली थी। जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। अग्निशमन के वाहन मौके पर पहुंचे। 6 दमकल वाहनों के 50 से 60 ट्रीप हुई, उसके बाद दोपहर 3 बजे के दौरान आग पर काबू पाया गया। इस कारण परिसर में धुआं ही धुआं फैल गया था, जिससे परिसर के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

मिथेन वायू से लगी आग: 3 हजार टन कचरे की क्षमता वाले मनपा के घनकचरा प्रबंधन प्रक्रिया प्रकल्प, सामग्री पुन:प्राप्ति  सुविधा केंद्र के शेड में सूखा कचरा अलग-अलग किया जाता है। रोज करीब 10 से 15 टन कचरा डम्प होता है। ऐसे में जमा कचरे में मिथेन वायू होती है और अभी गर्मी के दिन होने के चलते आग लगने की जानकारी कंपोस्ट डिपो के स्वच्छता निरीक्षक अनिरूद्ध राजुरकर ने दैनिक भास्कर को दी। उधर बताया जाता है कि, अक्सर डेपो में ऐसी आग लगती है इसलिए मनपा द्वारा यहां फायर सिस्टम की सुविधा करना आवश्यक है। हर समीप कुछ दूरी पर वेंडली गांव में 9 मई को तड़के 3 बजे बोतल के गोदाम में अचानक आग लग गई। सूत्रों के अनुसार शहर के जलनगर वार्ड निवासी अब्दुल खलील अब्दुल कादर का के.के.बॉटल्स ट्रेडर का गोदाम वेंडली में है।  तड़के अचानक आग लग गई। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। आग में भारी नुकसान बताया जाता है। 

विधायक ने दिए उपाय योजना करने के निर्देश 

मनपा के डम्पिंग यार्ड को लगी आग का विधायक किशोर जोरगेवार ने जायजा लिया। सामने आनेवाली ऐसी घटना भविष्य में टालने के लिए उपाययोजना करने के निर्देश विधायक किशोर जोरगेवार ने मनपा प्रशासन को दिए। इस समय मनपा के स्वच्छता विभाग के वैद्यकीय अधिकारी डा. अमोल शेडके, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अनिरुध्द राजूरकर, यंग चांदा ब्रिगेड के महानगर जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, राशेद हुसेन, करणसिंह बैस आदि उपस्थित थे। उधर चोराला के एक कबाड़ दुकान के गोदाम में भी सोमवार को अाग लग गई, जिसमें गोदाम में रखी सामग्री जलकर खाक हो गई। आग में भारी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर विधायक जोरगेवार ने भंेट देकर जायजा लिया।

Created On :   10 May 2022 11:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story