सावधान ! 24 घंटे में कोकण सहित राज्य के कई हिस्सों में हो सकती है बारिश - फिर हलकान हुई मुंबई 

May be rain in many parts of state including Konkan in next 24 hours
सावधान ! 24 घंटे में कोकण सहित राज्य के कई हिस्सों में हो सकती है बारिश - फिर हलकान हुई मुंबई 
सावधान ! 24 घंटे में कोकण सहित राज्य के कई हिस्सों में हो सकती है बारिश - फिर हलकान हुई मुंबई 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कुछ दिनों के विराम के बार शुक्रवार को एक बार फिर मुंबई और ठाणे में बरसात ने जोरदार दस्तक दी है। दोपहर से ही बादल घेरे हुए थे और शाम होते-होते महानगर और उपनगर के ज्यादातर इलाके भारी बारिश से तरबतर हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक क्यार चक्रवात के चलते यह बारिश हो रही है और अगले 24 घंटे तक कोंकण, मुंबई समेत राज्य के कई इलाकों में बरसात हो सकती है।

शाम चार बजे के करीब वरली, दादर जैसे इलाकों से शुरू हुई बरसात धीरे धीरे आसपास के ठाणे, पालघर और रायगढ जिलों तक पहुंच गया। अचानक हुई तेज बरसात के चलते बिना छतरियों के घरों से निकले परेशान हो गए और घंटों फंसे रहे। दक्षिण मुंबई के साथ साथ उपनगरों और आसपास के जिलों में भी करीब 2 घंटे तक अच्छी बरसात हुई। अरब सागर में उठे चक्रवात क्यार के चलते राज्यभर में अगले कुछ दिनों तक बेमौसम बरसात का सिलसिला जारी रह सकता है। अनुमान है पुणे, उत्तर महाराष्ट्र, मध्यमहाराष्ट्र और मराठवाडा में भी अगले कुछ दिनों में बरसात होगी।

इसके अलावा मुंबई और कोंकण में शनिवार को भी हल्की बरसात होगी जबकि रविवार को बादल घिरे रहेंगे। अरब सागर में उठा चक्रवात उत्तर की ओर बढ़ रहा है जिसके चलते राज्य के समुद्री किनारों पर आठ से 10 फुट ऊंची लहरें उठ सकतीं हैं। समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

Created On :   1 Nov 2019 4:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story